Shani And Guru Ka Sangog 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2026 में कई छोटे और बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। साथ ही अन्य ग्रहों के साथ संयोग बनाएंगे। आपको बता दें कि साल 2026 में शनि और गुरु का महासंयोग बनने जा रहा है। दरअसल गुरु ग्रह 2026 में सिंह राशि में जाएंगे तो शनि के साथ एक विशेष संयोग बनाएंगे। आपको बता दें कि सिंह राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है, जहां गुरु स्थित होंगे। इस दौरान शनि भी मीन राशि में होंगे, जो कि गुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि है। ऐसे में शनि और गुरु का संयोग बनने से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही आय में वृद्धि के साथ नई नौकरी के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और गुरु का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपके अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वहीं संपत्ति-संबंधी मामलों में भी पक्ष आपके अनुकूल रहेगा। साथ ही इस दौरान भाग्य का सहयोग मिलने से निर्णय सही साबित होंगे और आप अपने लक्ष्यों को अधिक आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शनि और गुरु का संयोग मिथुन राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही धन आगन के मार्ग बनेंगे। वहीं यह समय आपके व्यक्तित्व को निखारने और जीवन के अहम क्षेत्रों में पहचान बनाने का है। साथ ही इस दौरान नौकरी या व्यापार में नई सफलताएँ और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं जो व्यापारी वर्ग हैं, उनको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु और शनि का संयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आय के नए माध्यम से आप धन कमा सकते हैं। वहीं इस अवधि में आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को इंक्रीमेंट, बोनस या प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही व्यापार करने वालों के लिए यह समय नई डील, पार्टनरशिप और मुनाफे वाला रहेगा। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
