Shani Guru Kendra Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे शक्तिशाली और क्रूर ग्रह माना जाता है। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। इस समय शनि मीन राशि में विराजमान है और जून 2027 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती रहती है, जिससे कई राजयोगों का निर्माण होता है। ऐसे ही शनि गुरु बृहस्पति के साथ मिलकर केंद्र योग का निर्माण कर रहे हैं। शनि-गुरु एक-दूसरे से 90 डिग्री पर होंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 15 जून को शाम 7 बजकर 57 मिनट पर शनि-गुरु एक-दूसरे से 90 डिग्री पर होंगे, जिससे केंद्र योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। बता दें कि शनि मीन राशि और गुरु मिथुन राशि में विराजमान है। शनि के गुरु की राशि में विराजमान होने से कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए शनि-गुरु का केंद्र योग लकी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आपके अंदर थोड़े आलस्य की बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन इससे आपको लड़कर आगे बढ़ना होगा। ऐसे में नौकरी में अपार सफलता हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर हो सकती है। इसके साथ ही विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। धर्म-कर्म के मामलों में आपका अधिक झुकाव होगा। ऐसे में आप कई धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। व्यवसाय में भी उन्नति के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी। लंबे समय से लव लाइफ में चली आ रही परेशानियां अब समाप्त हो सकती है। आमदनी में भी अच्छी बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रह सकता है। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु-शनि का केंद्र योग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के काम में चली आ रही रुकावटें दूर हो सकती है। काम के सिलसिले में कई यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। पाठ, धर्म कर्म के क्षेत्रों में आपकी रुचि बढ़ेगी। ऐसे में आप कई अच्छे काम कर सकते हैं। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बीत सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही संतान पक्ष की तरफ से चली आ रही परेशानियां समाप्त होगी और उनकी तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

इस राशि के जातकों को शनि साढ़े साती से निजात मिली है। ऐसे में गुरु-शनि का केंद्र योग इस राशि के जातकों के लिए सोने पे सुहागा की तरह होगा। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। काम के सिलसिले में छोटी-छोटी यात्राएं हो सकती है। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है। संतान की प्रगति के भी योग बन रहे हैं। नौकरी में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। ऐसे में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। वैवाहिक संबंधों में प्रगति देखने को मिल सकती है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिल सकता है। आपके निर्णय के द्वारा व्यापार में काफी उन्नति हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। 

जून माह के दूसरे सप्ताह बुध उदित और गुरु अस्त होने वाले हैं। इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें, तो सूर्य वृषभ राशि, मंगल-केतु सिंह राशि, शनि मीन, राहु कुंभ, शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

शनि के गोचर का मेष राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )शनि के गोचर का वृषभ राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Taurus Zodiac )

जानें 12 राशियों का कैसा जाएगा साल 2025

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें