Trishansh Yog 2025:  कर्मफल दाता शनि नवग्रह में से सबसे पावरफुल ग्रहों में से एक माने जाते हैं, क्योंकि वह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के साथ सबसे धीमी गति से चलते हैं। ऐसे में वह एक राशि में करीब ढाई साल रहते हैं और दोबारा उस राशि में आने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। शनि की स्थिति के कारण उनका किसी न किसी  ग्रह से युति हो जाती है। ऐसे ही मिथुन राशि में विराजमान गुरु के साथ संयोग करके शनि त्रिदशांश योग का निर्माण कर रहे हैं। इस योग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन इन तीन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

17 सितंबर से इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी, कर्मफल दाता शनि बनाएंगे पावरफुल योग, नई नौकरी के योग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसा, जब गुरु- शनि एक-दूसरे से 108 डिग्री पर होते हैं, तो त्रिदशांश योग का निर्माण होता है जिसे अंग्रेजी में इसे ट्रिडेसाइल कॉम्बिनेशन (Tredecile Combination) कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में 108 अंक को काफी शुभ माना जाता है। इस योग में शनि-गुरु के होने से कुछ राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान से लेकर धन-संपदा मिलती है। इस समय शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। इसके साथ ही गुरु मिथुन राशि में विराजमान है।

6 घंटे बाद शुक्र करेंगे आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, आकस्मिक धन लाभ के योग

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु-शनि का त्रिदशांश योग अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। लंबे समय से अटके हुए कार्य अब पूरे होने की संभावना है। शनि के वक्री होने से विशेष लाभ प्राप्त होगा, वहीं गुरु के धन भाव में स्थित होने से आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक मामलों में आ रही रुकावटें दूर होंगी और आय में तेजी से वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा तथा आपसी मतभेद समाप्त हो सकते हैं। आपकी वाणी और व्यवहार से कई क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। जिन कामों में लगातार बाधाएं आ रही थीं, अब उनसे छुटकारा मिल सकता है। निवेश करने पर भी लाभकारी परिणाम मिलने की संभावना है। लव लाइफ में सुधार होगा और पुरानी परेशानियां समाप्त हो सकती हैं। छात्रों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। इस अवधि में एकाग्रता बढ़ेगी और पढ़ाई में अधिक मन लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और अप्रत्याशित धन लाभ के योग बनेंगे। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर होंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि-गुरु का त्रिदशांश योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार के साथ चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत का फल आपको अवश्य मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आप अपने रिश्तों में भी एक नई ऊष्मा, नई ऊर्जा का एहसास कर सकते हैं। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।

Parivartini Ekadashi Vrat Katha In Hindi: इस व्रत कथा के बिना अधूरा है परिवर्तिनी एकादशी व्रत, जानें पद्मा एकादशी की संपूर्ण व्रत कथा

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि-गुरु का त्रिदशांश योग अत्यंत अनुकूल साबित हो सकता है। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे और जीवन में चल रही अनेक परेशानियों से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुराने रोगों या शारीरिक असुविधाओं से भी छुटकारा मिलने की संभावना है। व्यापारियों को विशेष लाभ के अवसर मिल सकते हैं और कामकाज का विस्तार होगा। इस दौरान आपको व्यावसायिक कारणों से कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो लाभकारी साबित होंगी और नए अवसर प्रदान करेंगी। नौकरीपेशा जातकों को भी पदोन्नति या कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान के साथ चले आ रहे मतभेद समाप्त हो सकते हैं और उनसे जुड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

सितंबर माह के पहले सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह सूर्य की बुध से सिंह राशि में युति हो रही है, जिससे त्रिग्रही के साथ बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।