Shani Planet Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि शनि ग्रह कर्मों के मुताबिक जातक को फल प्रदान हैं। आपको बता दें शनि देव 12 जुलाई को अपनी स्वराशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसलिए शनि ग्रह के गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको शनि का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में….
मीन राशि: शनि देव आपकी राशि से 11वें भाव में भ्रमण करेंगे। जिसे वैदिक ज्योतिष में इनकम और लाभ का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको कारोबार मेंं आशातील सफलता मिलने के योग हें। साथ ही इस समय आप बिजनेस कई स्त्रोतों से धन कमाएंगे और इनकम के नए रास्ते भी बनेंगे। साथ ही बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। वहीं शनि ग्रह आपके 12वें भाव के भी स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपके फिजूल खर्चों पर भी लगाम लगेगी। साथ ही धन भी जोड़ने में आप कामयाब रहेंगे। साथ ही इस समय नई नौकरी का प्रपोजल भी आ सकता है। इस समय आप व्यवसायिक छोटी या बड़ी यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित हो सकती है। वहीं व्यापार में निवेश के लिए समय बेहतर है। इस समय आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में सुनहरी सफलता मिल सकती है। इस समय आप एक पुखराज रत्न पहन सकते हैं। जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित होगा।
वृष राशि: शनि ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम स्थान में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको नई जॉब का प्रपोजल मिल सकता है। साथ ही अगर आप जॉब में कार्यरत हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। करियर और व्यापार में तरक्की के भी योग बनते दिख रहे हैं। साथ ही नया कारोबार स्टार्ट करने के लिए यह समय आपके अनुकूल है। वहीं इस समय आपको कार्यस्थल में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आपकी राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह और शनि देव में मित्रता का भाव है। इसलिए आप लोगों को शनि देव का मकर राशि में प्रवेश शुभ साबित हो सकता है। वहीं इस दौरान आप लोग एक ओपल या हीरा पहन सकते हैं, जो आपको लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।
धनु राशि: शनि देव का गोचर आप लोगों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के दूसरे स्थान में गोचर करने जा रहे हैं, जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको अटका हुआ धन मिल सकता है। साथ ही इस दौरान कारोबार में नए ऑर्डर भी मिल सकते हैं। साथ ही बिजनेस में निवेश के लिए यह समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है।
अगर आप इस दौरान साझेदारी का कारोबार शुरू करना चाह रहे हैं तो स्टार्ट कर सकते हैं। वहीं जिन लोगों का करियर वाणी के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है उसको यह समय लाभकारी रहने वाला है। आप लोगों को इस समय संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आप एक पुखराज रत्न पहन सकते हैं, जो आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है।