Shani Dev Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष मुताबिक शनि देव अपनी चाल में एक निश्चित समय पर बदलाव करते हैं। जिसका असर पृथ्वी और मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि शनि देव जून 2024 में अपनी स्वराशि कुंभ में वक्री हुए थे। किसी भी ग्रह का वक्री होना उसके प्रभाव में बढ़ोतरी करने जैसा है। क्योंकि वक्री अवस्था में ग्रह उल्टी चाल चलता है। वहीं शनि देव लगभग 139 लगभग उल्टी चाल चलेंगे और वह नवंबर में मार्गी होंगे। ऐसे में शनि देव का नबंवर तक मार्गी होना कुछ राशियों को शुभ साबित हो सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार हैं। आइए जानते ये राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिलेगी। साथ ही काम- कारोबार से संबंधित योजनाएं सफल होंगी। वहीं जो लोग लंबे समय से नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, उनको अब करियर में उन्नति और सैलरी में वृद्धि के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। साथ ही नौकरपेशा लोगों को पदोन्नति के योग बनेंगे। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
शनि देव का वक्री होना मकर राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शनि देव आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी भाव पर वक्री हुए हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा और भाग्य के सहयोग से कई कार्य आसानी से पूरे भी हो जाएंगे। वहीं इस समय आपको अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं जो लोग मीडिया, मार्केटिंंग और वाणी से संबंधित काम- कारोबार करते हैं, उनके लिए यह समय लाभप्रद रहेगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव पर वक्री हुए हैं, जिसे विदेश और भाग्य स्थान माना गया है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपकी बुद्धि का विकास होगा और अपने लक्ष्यों को लेकर पूरी तरह फोक्स्ड भी रहेंगे। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही धन कमाने के कई बेहतरीन अवसर मिलेंगे और धन की बचत करने में भी सक्षम होंगे। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।