Shani Sade Sati And Dhaiya 2024: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक जब भी शनि देव की चाल में परिवर्तन होता है तो कुछ लोगों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या आरंभ होती है, तो कुछ राशियों से साढ़ेसाती- ढैय्या हटती है। आपको बता दें कि जनवरी 2024 में शनि देव वक्री होने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों पर शनि देव की साढे़साती और ढैय्या का कष्टकारी चरण शुरू होगा। जिससे इन राशियों के लोगों को सेहत और धन के मामले में थोड़ा सावधान रहना चाहिए। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
इन राशियों पर ढैय्या का कष्टकारी समय
वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव के कुंभ में गोचर करने से कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों पर ढैय्या शुरू हो गई है। क्योंकि शनि देव कर्क राशि वालों की गोचर कुंडली में आठवें और वृश्चिक राशि के जातकों की गोचर कुंडली में चतुर्थ स्थान में भ्रमण कर रहे हैं। वहीं साल 2024 की शुरुआत में शनि देव वक्री अवस्था में भ्रमण करेंगे। जिससे साल 2024 की शुरुआत में आपको सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। साथ ही किस्मत का आपको कम ही का साथ मिलेगा। वहीं माता का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। वहीं साथ ही कोई आप लोगों को पैरों और घुटनों से संबंधित परेशानी हो सकती है। इस समय आपको धन के मामले में थोड़ा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इन राशियों पर साढ़ेसाती का कष्टमय चरण
कर्मफल दाता शनि देव के कुंभ राशि में उल्टी चाल चलते ही मीन राशि के लोगों पर साढ़ेसाती का प्रभाव शुरू हो गया है। साथ ही पहला चरण है। वहीं 2024 में शनि देव वक्री अवस्था में प्रवेश करेंगे। जिससे इस समय आपको सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए। वहीं इस समय आपको काम- कारोबार में कम ही सफलता मिलेगी। साथ ही इस समय आपके फिजूल खर्चे हो सकते हैं।
साथ ही इस समय आप सेविंग नहीं कर पाएंगे। इस समय आपको नया काम शुरू करने से बचना चाहिए। वहीं ही कुंभ राशि पर दूसरा चरण और मकर राशि पर तीसरा चरण शुरू हो गया है। इसलिए आप लोगों की भौतिक उन्नति तो होगी। लेकिन आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें:
मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024
कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024