Shani ki Mahadasha: ज्योतिष शास्त्र में शनि को काफी प्रभावशाली ग्रह माना जाता है, जो सबसे धीमी गति से चलते हैं। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन में शनि का प्रभाव काफी लंबे समय तक रहता है। शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। ऐसे में वह रंक को राजा, तो राजा को रंक बनाने में देर नहीं लगाते हैं। शनि एकलौता ऐसा ग्रह है जिसके पास शनि साढ़े साती और ढैय्या का हक है। इसके अलावा कुंडली में शनि की महादशा होने से जातकों को जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन कई राशियों के लिए शनि की महादशा अच्छी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जहां पर शनि की महादशा सकारात्मक प्रभाव डालती है …

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की महादशा 19 सालों तक चलती हैं , जो ग्रहों में सबसे धीमी महादशा है। ऐसे में जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि की महादशा होने से जातकों की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ नौकरी में परेशानी, मानसिक-शारीरिक समस्याएं, बुरी आर्थिक स्थिति, कोर्ट-कचहरी के मामले से लेकर शत्रुओं से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही दुर्घटना होने का अंदेशा हमेशा बना रहता है। जीवन में कई तरह की मुश्किलें खड़ी हो सकती है।

शनि की महादशा इन राशियों के लिए लाभकारी

शनि की महादशा का असर 12 राशियों के जीवन में अलग-अलग होता है। ऐसे ही हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां अगर शनि की महादशा चल रही हैं, तो काफी लाभ मिलने के योग बन जाते है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

कन्या राशि के जातकों के लिए शनि पंचम भाव और षष्ठ भाव के स्वामी है। जिन जातकों की कुंडली में शनि कन्या राशि में होता है, तो वह काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में शनिदेव की कृपा से इस राशि के जातक बहुत ही ज्यादा शक्तिशाली और धनवान बनते हैं। कम बोलते हैं लेकिन अपनी लेखन क्षमता से हर किसी की बोलती बंद कर सकते हैं। इसके साथ ही शनि की महादशा होने से यश के साथ खूब लाभ मिल सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शनि चतुर्थ और पंचम भाव के स्वामी होकर योगकारक ग्रह हैं। तुला राशि में शनि काफी अच्छा फल देते हैं। ऐसे व्यक्ति स्वाभिमानी होने के साथ-साथ महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग स्वतंत्र विचारों के होते हैं। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति काफी अच्छी होती है। इसके साथ ही मानसिक स्थिति अच्छी होती है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि में शनि महाराज दूसरे और तीसरे भाव के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातक बहुत ही परिश्रमी होने के साथ-साथ अच्छे विचारों के होते हैं। ऐसे में अगर शनि की महादशा चलती हैं, तो सुख और उत्तम फल की प्राप्ति होती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा करते हैं।

मीन राशि (Meen Zodiac)

इस राशि में शनि बारहवें भाव में होते हैं। ऐसे में इस राशि के जातक गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये थोड़े महत्वाकांक्षी होने के साथ -साथ थोड़े ईर्ष्यालु होते हैं। इस राशि में शनि के होने से व्यक्ति प्रतिष्ठित होते हैं। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहती हैं।

नए साल 2025 में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होगा, जिसका असर देश-दुनिया में देखने को मिलने वाला है। ऐसे ही कर्मफलदाता शनि मार्च माह में मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जिससे कुछ राशि के जातकों की कुंडली में चांदी के पाये के साथ प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025