Shani Gochar 2025 : वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव लगभग एक राशि से दूसरी राशि में ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही शनि देव की चाल में जब भी परिवर्तन होता है तो किसी राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू होती है तो किसी पर इसके प्रभाव का अंत होता है। आपको बता दें कि शनि देव 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिस पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है। तो ऐसे में आइए जानते हैं शनि देव के मीन राशि में प्रवेश करके ही 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा…

इन राशियों पर शुरू होगा साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव

वैदिक पंचांग के अनुसार शनि के मीन राशि में गोचर होने से कुछ राशियों के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि मेष, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। वहीं शनि देव के गोचर करते ही मेष राशि के लोगों पर शनि की साढ़े साती का प्रथम चरण आरंभ। ऐसे में मेष राशि के लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकती है। साथ ही आमदनी कम रहेगी। इसके अलावा कुंभ, सिंह और मीन राशि के जातकों को भी वित्तीय संकट का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही सिंह और धनु राशि वालों पर शनि की ढैया का प्रभाव शुरू होगा।

इन राशियों के लिए शनि का गोचर शुभ

शनि के गोचर करते ही मकर राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों को ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। जिससे इन लोगों के अच्छे दिन शुरू होंगे। इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। रुके हुए कार्य बनेंगे। वहीं शनि का गोचर वृष, मिथुन और कुंभ राशि के लोगों को शुभ साबित रहेगा। इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही जो व्यापारी वर्ग हैं, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही छात्राओंं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं संबंधों में इस समय सुधार आएगा। साथ ही सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। कामकाज को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे और उसमें सफल भी हो सकेंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025