Saturn Planet Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक शनि देव सबसे धीमी गति से भ्रमण करते हैं। इसलिए शनि एक राशि में करीब ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव अभी मीन राशि में संचरण कर रहे हैं। साथ ही वह साल के अंत में मार्गी होने जा रहे हैं। मतलब शनि देव अब सीधी चाल से संचरण करेंगे। ऐसे में शनि देव की सीधी चाल से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आक्समिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। साथ ही इन लोगों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का सीधी चाल चलना लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आर्थिक मोर्चे पर भी यह गोचर आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। वहीं कारोबारी वर्ग है, उनको सफलता मिल सकती है। साथ ही धनवृद्धि के प्रबल संकेत हैं। व्यापार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है, साथ ही सरकारी कार्यों में सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का सीधी चाल चलना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से 11वें स्थान पर मार्गी होने जा रहा हैं। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही निवेश के लिहाज से भी यह अवधि अनुकूल रहेगी। इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा। पद, प्रतिष्ठा के साथ ही आपकी यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। इस दौरान जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का मार्गी होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं यह समय नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा या विदेश से लाभ के योग भी बन रहे हैं। व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी। नए लेन-देन से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।