Shash Mahapurush Rajyog: ज्योतिष में पंचमहापुरुष राजयोग का वर्णन मिलता है। जिसमें शनि देव शश राजयोग का निर्माण करते हैं। यह राजयोग जिस व्यक्ति की कुंडली में बनता है। वह व्यक्ति धनवान होता है। साथ ही उसको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। आपको बता दें शनि देव 30 साल बाद अभी कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं और वह मार्च में कुंभ में उदित होने जा रहे हैं। जिससे शश महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इनकी धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शश महापुरुष राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है, तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। वहीं शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही पंचम भाव मे शनि देव के उदित होने से आपको इस समय संतान की प्राप्ति हो सकती है या कंसीव हो सकती है। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शश महापुरुष राजयोग का बनना आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में की गई कड़ी मेहनत का फल मिलेगा और विदेश जाने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो शनि ग्रह के प्रभाव से आपकी इच्छा पूरी होगी। साथ ही आप इस समय कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं यह समय छात्रों को शुभ साबित होगा। वह किसी प्रतियोगी परीक्षा में पास हो सकते हैं।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शश महापुरुष राजयोग इनकम के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से 11वेंं भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं इस दौरान व्यापार में तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे और व्यापार में आपकी अच्छी साख भी बढ़ेगी। वहीं आपको निवेश से अच्छा लाभ होगा। साथ ही जो लोग शेयर बाजार सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024