Shani Gochar Shash Rajyog 2024-25: कर्मफल दाता शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। शनि को न्याय के देवता माना जाता है। इसके साथ ही शनि नवग्रह में एकलौता ग्रह है जिसे साढ़े साती और ढैय्या का हक दिया गया है। ऐसे में हर एक जातक को जीवन में कभी न कभी शनि के प्रकोप का सामना करना ही पड़ता है। वह जातक के कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। क्रूर ग्रह माने जाने वाले शनि रंक को राजा बनाने में भी पीछे नहीं हटते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है। जहां मार्च 2025 तक रहने वाले हैं। ऐसे में शनि अपनी राशि में होकर शश नामक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। शनि के शश राजयोग बनाने से साल 2025 तक इन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है…

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि में शनि पंचम भाव में मौजूद है। इस राशि के जातकों के लिए शनि का रजत पाया रहने वाला है। जिसके कारण इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिलने वाला है। मान-सम्मान की वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। इसके साथ ही पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए भी ये समय काफी अच्छा साबित हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है। हर क्षेत्र में सफलता के साथ खूब धन लाभ हो सकता है। कुल मिलाकर मार्च 2025 के अंत तक शनि इस राशि के जातकों को काफी कुछ दे जाएंगे।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का शश राजयोग बनाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में लग्न भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में शनि में वह ताम्र पाया रहने वाले हैं, जो काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ खूब धन लाभ करा सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। नौकरी के साथ-साथ बिजनेस में भी खूब लाभ मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में कुछ अच्छी खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि में शनि दूसरे भाव में शश राजयोग बनाए हुए हैं। इसके साथ ही शनि स्वर्ण के पाए में रह रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ी सी परेशानियां हो सकती है लेकिन अंत में खूब लाभ मिलने वाला है। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल जल्द आपको मिल सकता है। इसके साथ ही जो जातक विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। छात्रों के लिए भी ये समय अच्छा जाने वाला है। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। लंबे समय से अटका काम एक बार फिर से शुरू हो सकता है। विवाह में आ रही किसी प्रकार की बाधा इस अवधि में समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही विवाह भी हो सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024