Surya Grahan 2025 and Shani Gochar: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को है। वहीं आपको बता दें कि उसके बाद सूर्य ग्रहण और सूर्य- शनि की युति का संयोग एक साथ बनने जा रहा है। जिसमें सबसे पहले 29 मार्च को कर्मफल दाता मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं शनि के मीन राशि में गोचर करने के कारण मीन राशि में शनि और सूर्य की युति का भी निर्माण होगा। वहीं इसी दिन 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगेगा। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैंं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य ग्रहण और शनि का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि के गोचर करते ही आप लोगों को ढैय्या के मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही शनि देव आपकी राशि से नवम भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप समाज में लोकप्रिय होंगे। वहीं आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही करियर में प्रमोशन के योग हैं। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा और नई जिम्मेदारियां आपके करियर को ऊंचाई पर ले जाएंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

सूर्य ग्रहण और शनि का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव के गोचर करते ही आप लोगों को ढैय्या के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। वहीं आर्थिक स्थित में सुधार होगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ हो सकता है। बीमारियों से दूर रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। साथ ही आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि गोचर और सूर्य ग्रहण अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव के गोचर करते ही आप लोगों को शनि की साढे़साती से मुक्ति मिलेगी। वहीं आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रचुर धन की प्राप्ति होगी। व्यवसायियों को विशेष लाभ होगा और फिजूलखर्ची कम होगी। काम के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। साथ ही मानसिक सुख प्राप्त होगा। वहीं सेहत में सुधार होगा। साथ ही माता- पिता का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025