Shani Gochar and Surya Grahan in 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, साल 2025 में ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने वाला है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 2025 मार्च के महीने में न्याय के देवता शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही इसी दिन आंशिक सूर्य ग्रहण भी होगा। ऐसे में एक ही दिन शनि गोचर और सूर्य ग्रहण का संयोग कुछ राशियों के जीवन में नए बदलाव लेकर आएगा। इन राशियों के करियर, व्यापार और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनेंगे। तो फिर चलिए जानते हैं नए साल में किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

मिथुन राशि (Mithun Rashi)

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह संयोग बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दौरान व्यापारियों को अचानक धन लाभ होगा। आर्थिक तंगी दूर होगी और अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी करने वालों को उनके काम की तारीफ मिलेगी और प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे। 2025 में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इस साल में आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा।

धनु राशि (Dhanu Rashi)

धनु राशि वाले जातकों के जीवन में यह बदलाव नई ऊर्जा लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार बढ़ाने का यह सही समय होगा। नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में काम आएंगी। सेहत भी ठीक रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उनके साथ रिश्ते भी मधुर होंगे। व्यापारियों को साझेदारी में जो भी समस्याएं आ रही थी वो दूर हो सकता है।

मकर राशि (Makar Rashi)

मकर राशि के लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। पुराने निवेश से फायदा होगा। नौकरी करने वालों को प्रमोशन के साथ नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा। कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलेगी। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

हिंदू धर्म में पुत्रदा एकादशी का विशेष महत्व है। यह व्रत संतान सुख की प्राप्ति के लिए और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। आइए जानते हैं पुत्रदा एकादशी की सही तिथि और शुभ मुहूर्त।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।