Viprit Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष में शनि को सबसे प्रभावशाली ग्रहों में से एक माना गया है, क्योंकि यह प्रत्येक राशि में लगभग ढाई वर्ष तक ठहरते हैं। इसी कारण शनि को एक राशि में दोबारा आने में लगभग 30 वर्ष का समय लग जाता है। वर्तमान में शनि मीन राशि में विराजमान है और जून 2027 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में नए साल में शनि की स्थिति में केवल बदलाव होगा। वह राशि परिवर्तन वहीं करेंगे। शनि नवंबर माह में मीन राशि में मार्गी हो गए हैं। शनि के सीधी चाल चलने से नए साल में कुछ राशि के जातकों पर अधिक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। शनि मीन राशि में रहकर सिंह राशि में एक शक्तिशाली विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में नए साल 2026 पर इसका असर कई राशियों पर सकारात्मक पड़ सकता है। यह योग न केवल करियर और धन लाभ के अवसरों को बढ़ाएगा, बल्कि कठिन परिस्थितियों से निकलकर सफलता पाने के मार्ग भी खोलेगा। शनि के विपरीत राजयोग का निर्माण करने से नए साल में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
विपरीत राजयोग कब बनता है?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विपरीत योग तब बनता है जब कुंडली के छठे, आठवें या बारहवें भाव का स्वामी इन्हीं भावों में गोचर करे। जैसे शनि सिंह राशि में छठे भाव के स्वामी हैं और आठवें भाव में संचरण कर रहे हैं। इसी कारण सिंह राशि में यह मजबूत विपरीत राजयोग निर्मित हुआ है।
नए साल 2026 में विपरीत राजयोग इन राशियों के लिए होगा लकी
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि की गोचर कुंडली में शनि छठे और सातवें भाव के स्वामी है और आठवें भाव में संचरण करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। शनि की तीसरी दृष्टि दशम भाव (कर्म भाव) पर पड़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र, करियर और व्यवसाय में मजबूत प्रगति के संकेत मिलते हैं। वहीं शनि की सातवीं दृष्टि धन भाव को सक्रिय करेगी, जिससे आय, आर्थिक लाभ और वित्तीय स्थिरता बढ़ने की संभावनाएं प्रबल होंगी। इसके अतिरिक्त शनि की दसवीं दृष्टि पंचम भाव पर पड़ेगी, जो बुद्धि, निर्णय क्षमता, संतान सुख और सृजनात्मक कार्यों में सकारात्मकता लाएगी। विपरीत राजयोग के प्रभाव से इस राशि के जातकों को लंबे समय से चल रहे संघर्षों और बाधाओं से मुक्ति मिल सकती है। मार्गी शनि उच्च स्तर की सफलता, सम्मान और जीवन में स्थिरता प्रदान करते हैं। यह योग व्यक्ति को हर क्षेत्र में उन्नति, उपलब्धि और प्रगति की ओर अग्रसर करता है। विशेष रूप से शनि की दशम भाव पर दृष्टि नौकरी, प्रमोशन, व्यापार विस्तार और नए अवसरों के रूप में असाधारण लाभ दिला सकती है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि द्वारा बनाया गया विपरीत राजयोग बेहद शुभ साबित हो सकता है। शनि का छठे भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आपको आपकी मेहनत का वास्तविक फल मिलने वाला है। छठा भाव सेवा, परिश्रम और संघर्ष पर विजय का भाव माना जाता है, इसलिए इस अवधि में आपकी कड़ी मेहनत चमकने लगेगी और कई क्षेत्रों में अप्रत्याशित सफलता के योग बनेंगे। इस समय धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे और जीवन में खुशियों का संचार होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी, प्रमोशन के योग बनेंगे और विरोधी भी आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आगे कमजोर पड़ जाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में भी राहत के संकेत मिलते हैं। खासकर जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी या समस्या से जूझ रहे थे, उन्हें अब आराम और सुधार का अनुभव हो सकता है।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
मीन राशि में शनि लग्न भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। निर्णय क्षमता मजबूत होगी और आत्मविश्वास भी अच्छा होगा। आप ऐसे में कई क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में कई नई संभावनाएं होगी। ऐसे में आपकी पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इसके अलावा व्यवसाय करने वालों को भी काफी लाभ मिल सकता है। वित्तीय रूप से भी यह गोचर शुभ संकेत देता है। आपके द्वारा किए गए निवेशों से अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। इस अवधि में स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। मानसिक शांति, तनाव में कमी आएगी।
नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
| मेष वार्षिक राशिफल 2026 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2026 |
| मिथुन वार्षिक राशिफल 2026 | कर्क वार्षिक राशिफल 2026 |
| सिंह वार्षिक राशिफल 2026 |
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
