Shani Dev Gochar Tambe Ka Paya 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को प्रतिबद्धता और अनुशासन का ग्रह माना गया है। वह व्यक्ति को कर्म और नियमों के आधार पर जीवन जीना सिखाते हैं। इसीलिए शनि जातक को उसके कर्मों के अनुरूप ही फल प्रदान करते हैं। शनि न्यायप्रिय ग्रह कहलाते हैं, जो जातक को उनके कर्मों के हिसाब से राजा को रंक और रंक को राजा बनाने में क्षण भर भी नहीं लगाते। शनि की चाल और स्थिति में परिवर्तन का प्रभाव व्यापार, नौकरी, विवाह, प्रेम संबंध, संतान, स्वास्थ्य और परिवार तक पर पड़ता है। इन्हें नौ ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि लगभग ढाई वर्ष तक एक ही राशि में स्थित रहते हैं, इसलिए पूरे राशि चक्र का एक चक्कर पूरा करने में उन्हें लगभग 30 वर्ष लग जाते हैं। इस समय शनि मीन राशि में विराजमान है और साल 2026 में भी इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में मीन राशि में गोचर करते ही शनि देव अपना पाया भी बदलेंगे। बता दें कि जब शनि देव जन्म राशि से तीसरे, सातवें और दसवें भाव में गोचर करते हैं, तो इसे तांबे का पाया कहा जाता है। ऐसे में साल 2026 में इन तीन राशि के जातकों में शनि तांबे के पाये में चलेंगे। जानें इन राशियों के बारे में…
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
शनि के मीन राशि में रहकर इस राशि के तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि में तांबे के पाये के साथ शनि ने गोचर किया है। नए साल 2026 (New Year 2026) में इस राशि के जातकों को अनेक शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस अवधि में शनि दूसरे भाव के स्वामी होने के कारण साढ़े साती से राहत मिलने की संभावना भी बनती है। शनि की दृष्टि पंचम, नवम और द्वादश भाव पर पड़ेगी, जिससे यात्रा योग प्रबल होगा। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों का सपना पूरा हो सकता है और नौकरी के कारण स्थान परिवर्तन भी संभव है। अध्यात्म की ओर रुचि बढ़ेगी तथा तीर्थयात्रा के अवसर मिल सकते हैं। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। व्यापार में यदि सोच-समझकर जोखिम लिया जाए तो अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
शनि इस राशि के सातवें भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे कन्या राशि के जातकों को वर्ष 2026 में उल्लेखनीय लाभ मिलने की संभावना है। करियर में प्रगति और नई उपलब्धियों के योग बन रहे हैं। व्यापार या किसी अन्य कार्य हेतु यदि आप बैंक से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो सफलता मिल सकती है। इस दौरान शनि नवम, प्रथम और चतुर्थ भाव को दृष्टि देंगे, जो समग्र रूप से शुभ फल प्रदान करेगा। यात्रा के अवसर मिलेंगे, जिनसे आर्थिक लाभ भी संभव है। घर-परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। विदेश व्यापार से भी लाभ होने के संकेत हैं। निवेश के लिए यह अवधि अनुकूल रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और दांपत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
शनि का दशम भाव में प्रवेश मिथुन राशि के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। चूंकि यह बुध की राशि है और बुध-शनि में मैत्री का व्यवहार है, इसलिए करियर में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत और कार्यक्षमता की सराहना होगी। परिवार में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इसलिए सावधानी आवश्यक है। व्यापार में बनाई गई रणनीतियां लाभ देंगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कई अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। भाग्य का साथ मिलेगा, पदोन्नति और वेतन वृद्धि के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शनि की दृष्टि द्वादश, सप्तम और चतुर्थ भाव पर रहने से अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
नए साल 2026 में देवताओं के गुरु बृहस्पति कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। वह नए साल में मिथुन, कर्क के साथ सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में वह साल के आरंभ में ही चंद्रमा के साथ युति करके गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
