Saturn Transit 2025, Vrishabha Rashi Par Prabhav: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 29 मार्च 2025 को कर्मफल दाता शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर गए थे और जून तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों में से दूसरी राशि वृषभ राशि में भी काफी अधिक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। बता दें कि शनि इस राशि में सोने के पाये के साथ प्रवेश किया है। ऐसे में इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शनि के मीन राशि में जाने से साल 2027 तक इस राशि के जातकों को क्या लाभ मिल सकता है…

शनि मीन राशि में कब से कब तक?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्याय के देवता शनि 29 मार्च को 11 बजकर 1 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर गए थे और अब 3 जून 2027 तक इसी राशि में रहने वाले हैं।

वृषभ राशि पर शनि के गोचर का प्रभाव

इस राशि के दशम और नवम भाव के स्वामी होकर शनि एकादश भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। इस राशि में बैठकर शनि पंचम, अष्टम भाव को देखेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। धन लाभ के साथ आप कई लक्ष्यों को पाने में सफल हो सकते हैं। भविष्य को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। लेकिन पिता के साथ आपके संबंध कुछ खराब हो सकते है।

शनि गोचर का वृषभ राशि के करियर पर प्रभाव

शनि का गोचर करियर के क्षेत्र में काफी अनुकूल प्रभाव डाल सकता है। आपके अंदर उत्साह और ऊर्जा की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही आपके काम और मेहनत को देखते हुए तरक्की के चांसेस नजर आ रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से भी आपके संबंध अच्छे बन सकते हैं। करियर को लेकर आपके कई सपने सच हो सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी लाभ मिल सकता है। आपको पदोन्नति के साथ अच्छी खासी वेतन में वृद्धि भी हो सकती है।

शनि गोचर का मेष राशि के व्यापार पर प्रभाव

इस राशि के जातकों को व्यापार में कई नए अवसर मिल सकते हैं। आपके द्वारा बनाई गई रणनीतियां फायदेमंद हो सकती है। आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। आपका व्यवहार से कई बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। व्यापार का विकास और विस्तार होगा।

शनि गोचर का मेष राशि के आर्थिक स्थिति पर प्रभाव

लाभ के भाव में शनि के होने से आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। पिछले किए गए निवेश से आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आप कई अच्छी जगहों पर निवेश भी कर सकते हैं। अन्य स्रोतों के माध्यम से काफी लाभ मिल सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

शनि गोचर का मेष राशि के वैवाहिक जीवन पर असर

आपके व्यवहार में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा और आपका रिश्ता भी काफी मजबूत हो सकता है। रिश्ते में अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।

जून माह में शुक्र, बुध, मंगल और सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में वह कई शुभ और अशुभ राजयोगों का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। जून माह में कई राशि के जातकों की किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं जून माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें