Surya Shani Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 3 जून को मान- सम्मान के दाता सूर्य और न्यायाधीश शनि एक शुभ कोणीय योग का निर्माण करेंगे। इस कोणीय योग को पंचांक कहते हैं, जो तब बनता है, जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से 72 डिग्री की कोणीय स्थिति में अवस्थित होते हैं। ऐसे में इस योग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए पंचांक योग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि के ही स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी और सीनियर अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे अच्छा धनलाभ हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और सूर्य का पंचांक योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। वहीं इस समय आपका भाग्य चमकेगा और लंबी यात्राएं फायदा देंगी। पढ़ाई और करियर में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता से लोग प्रभावित होंगे। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
पंचांक योग बनने से धनु राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना भी प्राप्त हो सकती है। मानसिक संतुलन और स्पष्ट सोच के कारण निर्णय लेने में लाभ मिलेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में मन लगेगा, जिससे आपको सुकून मिलेगा। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं।