Shani Dev Transit In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव समय- समय पर राशि के साथ पाया बदलते रहते हैं। वहीं आपको बता दें कि शनि देव होली बाद 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। साथ ही यहां वह चांदी के पाया धारण करेंगे।  आपको बता दें कि ज्योतिष में चार पाये का वर्णन किया गया है, चांदी, सोना, लोहा और तांबा। जिसमें चांची के पाये सबसे शुभ माने गए हैं। ऐसे में शनि देव इन राशियों की गोचर कुंडली में तांबे के पाये पर चलने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का चांदी के पाये पर चलना लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपकी आर्थिक स्तिथि में मजबूती देखने को मिलेगी। साथ ही आपको निवेश से लाभ होगा। वहीं व्यापारियों और नौकरी करने वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा। नई नौकरी, प्रमोशन और व्यापार में सफलता के योग बनेंगे। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांंसफर हो सकता है। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार में बड़ी डील हो सकती हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

शनि देव का चांंदी के पाये पर चलना कन्या राशि के जातकों को शुभ सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ होगा। साथ ही इस समय आपको प्रसिद्धि मिलने की उम्मीद है। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। बिजनेस में भी आपको नए क्लाइंट और पार्टनरशिप के अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप देश- विदेश का यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं सेहत में पहले से कहीं ज्यादा सुधार देखने को मिवेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिवर्तन भी होंगे। साथ ही नौकरी में बदलाव के योग भी बन रहे हैं। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का चांदी के पाये पर चलना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। वहीं इस दौरान आप आध्यात्मिक उन्नति को महसूस करेंगे। आपका व्यक्तित्व प्रभावी होगा और इससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। शादीशुदा लोगों को वैवाहिक सुख मिलेगा। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025