Shani Dev Vakri In Meen: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शनि देव की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि जुलाई में शनि देव वक्री होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी इस अवधि में किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। पद और मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

12 महीने बाद चंद्र की राशि में बनेगा सूर्य और बुध देव का दुर्लभ संयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, हर क्षेत्र में सफलता के योग

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उल्टी चाल चलना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से धनभाव पर वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि से लग्न भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप अधिक मेहनत कर पाएंगे। साथ ही यह समय आपकी मेहनत और लगन को पहचाने जाने का है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। अगर आप लेखन, पत्रकारिता या शिक्षण से जुड़े हैं, तो यह समय आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आएगा। आपकी कम्युनिकेशन स्किन और बुद्धि की हर जगह चर्चा होगी। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शनि देव का उल्टी चाल चलना मिथुन राशि के जातकों को करियर और कारोबार के लिहाज से सकारात्मक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से दशम भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं कारोबारियों को इस अवसर का लाभ उठाने से चूकना नहीं चाहिए। सरकारी टेंडर के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको इसमें सफलता मिल सकती है। शासन और प्रशासन से जुड़े काम करने वालों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। वहीं पिता का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव की उल्टी चाल लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से सुख और प्रापर्टी के भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको सुख- सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आपको वाहन और जमीन- जायदाद का सुख मिल सकता है। वहीं आपको पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है। दोस्तों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे आपके काम आसान होंगे। बड़े लक्ष्य हासिल करने और नई योजनाएं बनाने के लिए यह समय शानदार है। वहीं अगर आपका काम- कारोबार रियल स्टेट, ऑयल, लोहा और खजिन पदार्थ से जुड़ा हुआ है, तो अच्छा लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025