Shani Dev Vakri 2025:  ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी होते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि जुलाई के महीने में कर्मफल दाता शनि देव वक्री होने जा रहे हैं। मतलब वह अब उल्टी चाल चलेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहा है। आइए जानते हैं ये राशियां लकी कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे स्थान में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही शनि देव का वक्री होना करियर के मामले में शुभ फल देने वाला होगा। वहीं नौकरपेशा लोगों के बॉस और सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। करियर के लिहाज से भी यह समय आपके लिए तरक्‍की देने वाला हो सकता है। वहीं शनि देव आपकी राशि से लग्न और दूसरे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही व्यक्तित्व का निखार होगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना आय औ लाभ के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरी पेशा लोगों का इस समय इंक्रीमेंट और प्रमोशन मिल सकता है। वहीं शनि देव आपकी राशि से नवम और दशम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शनि देव का उल्टी चाल चलना कर्क राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।  बिजनेसमैन हैं तो नई डील्स और एग्रीमेंट्स से आपको लाभ होगा। शादीशुदा लोगों के रिश्तों में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025