Shani Dev Vakri In Meen And Jupiter Rise: वैदिक ज्योतिष अनुसार जुलाई के महीने में कर्मफल दाता और न्यायाधीश शनि देव वक्री होने जा रहे हैं तो वहीं देवताओं के गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में उदित होने जा रहे हैं। ऐसे में जुलाई में इन दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही देश- विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि देव का उल्टी चाल चलना और गुरु ग्रह का उदित होना वृष राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से दूसरे स्थान पर उदित होंगे तो वहीं शनि देव इनकम भाव पर उल्टी चाल चलेंगे। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही निवेश के लिए यह समय अच्छा है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है और नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। यदि किसी परियोजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें गति और सफलता मिल सकती है। निवेश से लाभ मिलने की संभावनाएं बन रही हैं।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु उदय और शनि देव का वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव पर वक्री तो वहीं गुरु ग्रह चतुर्थ स्थान पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही  माता-पिता या वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और घरेलू मामलों में सामंजस्य स्थापित होगा। अचल संपत्ति या वाहन से संबंधित लाभ मिलने के संकेत भी हैं। भोग-विलास और सुख में वृद्धि होगी। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

गुरु ग्रह का उदय और शनि देव का वक्री होना कर्क राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से 12वें स्थान पर तो वहीं शनि देव भाग्य स्थान पर उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही जो कार्य आपके रुके हुए थे वो बन सकते हैं। गुरु के प्रभाव से व्यावसायिक साझेदारियों से लाभ होगा। इस समय सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी और आकर्षण बढ़ेगा साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं धर्म- कर्म के कार्यों मे आपके रूचि बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025