Shani Dev Vakri In Meen And Jupiter Rise: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर वक्री और उदित होते हैं, जिसका व्यापक असर मानव जीवन और देश दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि जुलाई के महीने में कर्मफलदाता शनि वक्री और देवताओं के गुरु बृहस्पति उदित होने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की आय़ में वृद्धि और करियर में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि और गुरु की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर उदय होंंगे तो वहीं शनि देव कर्म भाव पर वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय आपको बिजनेस में बड़ा फायदा होगा और नौकरी में तरक्की मिलेगी। दोस्तों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे आपके काम आसान होंगे। बड़े लक्ष्य हासिल करने और नई योजनाएं बनाने के लिए यह समय शानदार है। साथ ही इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का वक्री और गुरु ग्रह का उदित होना वृष राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर उदत तो वहीं शनि देव इनकम भाव पर वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही निवेश के लिए यह समय अच्छा है। वहीं इस समय आपका भाग्य चमकेगा और लंबी यात्राएं फायदा देंगी। पढ़ाई और करियर में सफलता मिलेगी। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी और अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वहीं आपकी आय़ के नए- नए सोर्स बन सकते हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि का वक्री होना और गुरु ग्रह का उदय होना धनु राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से सप्तम स्थान पर तो वहीं शनि देव चतुर्थ भाव पर वक्री होंगे। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा काम- कारोबार करते हैं तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है।