Shani Dev Vakri In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव मार्च 2025 में मीन राशि में प्रवेश करेंगे आपको बता दें कि शनि देव 30 साल बाद मीन राशि में प्रवेश में किया है और जुलाई में वक्री होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी इस अवधि में किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धनभाव पर वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि से लग्न भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप अधिक मेहनत कर पाएंगे। साथ ही यह समय आपकी मेहनत और लगन को पहचाने जाने का है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। वहीं इस दौरान आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शनि देव का उल्टी चाल चलना मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं रोबारियों को इस अवसर का लाभ उठाने से चूकना नहीं चाहिए। यदि आप किसी बड़ी परियोजना पर काम कर रहे थे, तो अब उसका परिणाम आपके पक्ष में आएगा। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इस अवधि में आपको पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। आपको किसी पुराने निवेश या नई योजनाओं से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही जो लोग व्यापार या स्टार्टअप से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय विस्तार और नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए उपयुक्त है। साथ ही इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ हो सकता है।
