Shani Vakri 2025: साल 2025 में कई छोटे और बड़े ग्रहों की चाल में परिवर्तन होगा। जिसमें कर्मफल दाता और न्याय प्रदाता शनि देव का नाम शामिल है। आपको बता दें कि शनि देव जुलाई में उल्टी चाल चलेंगे। शनि देव लगभग 138 दिन मीन राशि में उल्टी चाल चलेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
यह भी पढ़ें…
यह भी पढ़ें…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का उल्टी चाल लाभदायक साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर वक्री चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर के मोर्चे पर बात करें तो आपके अपने वरिष्ठजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोगों को लाभ तो मिलेगा ही साथ ही आपके अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रिश्ते भी अच्छे होंगे। वहीं इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं इस समय व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शनि देव की वक्री चाल मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस दौरान इस अवधि में आपको नई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। आपने जो भी पहले निवेश किया है उसका फल आपको इस अवधि में मिलेगा। पिछले निवेश से आपको लाभ प्राप्ति के अच्छे मौके मिलेंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आप बेहतर तरीके से अपने फैसले लेने में सक्षम होंगे। वहीं इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आप इस साल कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को जॉब में नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं आपको अपने व्यापारिक भागीदारों के समर्थन से अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। आपको इस दौरान अच्छी मात्रा में धन लाभ होगा।