Shani In Meen: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में  शनि ग्रह को न्याय दाता ग्रह माना जाता है। इसके अलावा इस ग्रह को कर्म कारक, कर्म फल दाता माना जाता है। शनि नवग्रह में से सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 30 साल का वक्त लगता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है और इस साल इसी राशि में रहेंगे। वहीं शनि 30 साल बाद यानी 29 मार्च 2025 को रात 11 बजकर 1 मिनट पर  गुरु की राशि मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में 2 जून 2027 तक रहेंगे। शनि के इस राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। कई राशियों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी, तो कुछ के जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। आइए जानते हैं शनि के मीन राशि में जाने से किन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें…

ज्योतिष शास्त्र में शनि को महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। यह एक ऐसा ग्रह है जो व्यक्ति को जीवन में अनुशासित रहना सिखाता है। शनि की स्थिति में बदलाव का असर बिजनेस, नौकरी, विवाह, प्रेम, संतान, शिक्षा, सेहत सहित अन्य क्षेत्रों में देखने को मिल जाता है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

शनि का मीन राशि में जाना इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित नहीं होगा, क्योंकि शनि के मीन राशि में जाते ही इस राशि के जातकों की साढ़ेसाती आरंभ हो जाएगी। ऐसे में इस राशि के जातकों की आय में गिरावट आएगी। ऐसे में आपको छोटे से छोटे काम के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अधिक परिश्रम करने के बाद ही सफलता हासिल हो सकती है। इस राशि के बारहवें भाव में शनि विराजमान होंगे। ऐसे में करियर पर भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों से थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। परिवारिक जीवन में भी थोड़ा तनाव रहेगा और थोड़ी सी अव्यवस्था महसूस करेंगे। व्यापार में किसी भी प्रकार का निवेश या जोखिम उठाने से बचें, क्योंकि धन हानि के योग बन रहे हैं। थोड़ी सावधानी बरतें, तभी सफलता हासिल होगी। शत्रुओं से थोड़ा सजग रहें। किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

शनि के मीन राशि में जाने से इस राशि के जातकों को भी लाभ नहीं मिलने वाला है। इस राशि के जातकों का भी जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। बता दें कि इस राशि में शनि साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में कई तरह की मुश्किलें उत्पन्न हो सकती है। थोड़ा सजग रहेंगे, तो आपको सफलता हासिल हो सकती है। छोटे से छोटे काम के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। सेहत की बात करें, तो कोई न कई बीमारी से ग्रसित रह सकते हैं। इसलिए अपनी लाइफस्टाइल का विशेष ख्याल रखें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। खुद के फायदा के लिए कोई आपके काम को अपना बना सकता है। इसके साथ ही सहकर्मियों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। बिजनेस में भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह खर्च से परेशान रह सकते हैं।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

शनि का मीन राशि में जाना इस राशि के जातकों के लिए भी अनुकूल साबित नहीं होगा। बता दें कि इस राशि में शनि की ढैया चल रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में भी उतार-चढ़ाव बने रहेंगे।  विदेश में उच्च शिक्षा पाने की चाहत रखने वाले छात्रों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में थोड़ा काम का अधिक दबाव होगा। ऐसे में आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी कोई न कोई परेशानी बनी रह सकती है।  

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।