Shani Gochar 2026: ज्योतिष में न्यायाधीश शनि को अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शनि सबसे धीमी गति से संचरण करने वाला ग्रह है और प्रत्येक राशि में लगभग ढाई वर्ष तक रहता है। इसलिए शनि का प्रभाव किसी भी राशि पर लंबी अवधि तक बना रहता है। इसके साथ-साथ शनि समय-समय पर नक्षत्र भी बदलते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर शुभ या अशुभ परिणाम दे सकता है। शनि एक नक्षत्र में लगभग एक वर्ष तक स्थित रहता है और इसी कारण दोबारा उसी नक्षत्र में आने में करीब 27 वर्ष लग जाते हैं। वर्तमान समय में शनि अपने ही नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में स्थित है। आने वाले वर्ष 2026 की जनवरी में शनि उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेगा। इस परिवर्तन के चलते कुछ राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन भाग्यशाली राशियों को इस बदलाव का लाभ मिलने वाला है..

Dev Diwali 2025: देव दिवाली पर बन रहा है दुर्लभ राजयोग, इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शिव जी, आकस्मिक धन लाभ के योग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्मफल दाता शनि 20 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश कर जाएंगे और 22 फरवरी तक इसी पद में रहेंगे। इसके बाद द्वितीय पद में गोचर कर जाएंगे। नक्षत्र परिवर्तन के दौरान शनि गुरु की राशि मीन राशि में विराजमान होंगे।

24 घंटे बाद से इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, मंगल-वरुण बनाएंगे नवपंचम राजयोग, आकस्मिक धन लाभ के योग

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के पहले पद में जाना कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि में एकादश भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की लंबे समय से रुकी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। कार्यों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती है और अपनी योजनाओं  में सफल हो सकते हैं। साहस और पराक्रम में तेजी से वृद्धि हो सकती है, जिससे आपके सफलता के मार्ग खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपका समय अच्छा जाने वाला है। वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिल सकता है, जिससे लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। बॉस के साथ अच्छा समय बीतेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को काफी लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए नया साल काफी अच्छा जा सकता है। इस राशि में शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके दशम भाव विराजमान होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ये नक्षत्र परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। इसके साथ ही आपके द्वारा किसी काम में लंबे समय से की जा रही मेहनत का फल अब मिल सकता है। आप अपने काम को और बेहतर कर पाने में सफल हो सकते हैं। आपकी स्थिति स्थिति मजबूत हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध बन सकते हैं। बेकार के खर्चों से भी निजात मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीत सकता है। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चला आ रहा उतार चढ़ाव समाप्त हो सकता है। 

मीन राशि (Pisces Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में शनि रहने वाले हैं। ऐसे में शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम पद में जाना काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि अच्छी हो सकती है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। आप अपनी पिछली गलतियों से काफी कुछ सीख सकते हैं। बेहतर नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही चुनौतियां समाप्त हो सकती है। वैवाहिक जीवन में चले आ रहे उतार-चढ़ाव के बाद भी प्यार बना रहेगा। आपको कई क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। भाई-बहनों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। इसके साथ दी जो जातक विदेश से देश लौटना चाहते हैं, तो उन्हें भी मौका मिल सकता है। 

नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।