Shani Gochar 2025: कर्मफलदाता शनि नवग्रह में सबसे अधिक महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। ऐसे में शनि की स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में खूब लाभ मिल सकता है। शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं।  बता दें कि 28 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। अपने ही नक्षत्र में आने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। आइए जानते हैं शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने से इन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…

वैदिक पंचांग के अनुसार, शनि हर ढाई साल में राशि और करीब 1 साल में नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। ऐसे में एक नक्षत्र में दोबारा आने में करीब 27 साल का वक्त लग जाता है। ऐसे में अप्रैल में शनि के अपने ही नक्षत्र में जाने से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। इस अवधि में शनि मीन राशि में विराजमान होंगे।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

शनि उत्तराभाद्रपद प्रवेश में करके इस राशि में एकादश भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में खूब लाभ मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध सुधरेंगे। इसके साथ ही लंबे समय से जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको भी लाभ मिल सकता है। संतान के कारण चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का सानिध्य में नौकरी करने के साथ पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में भी काफी सफलता हासिल हो सकती है। कई यात्राएं हो सकती है। जीवन में सुकून बना रहेगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के दशम भाव में शनि रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को उनकी मेहनत का फल मिल सकता है. आपके द्वारा की गई मेहनत और प्रयास में सफलता ही सफलता मिलेगा। शनि की कृपा से खर्चों में कमी देखने को मिलने वाली है। इसके साथ ही परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें। भाग्य की पूरी कृपा होगी। करियर में भी लाभ मिल सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

इस राशि में शनि छठे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी में भरपूर मेहनत मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होने वाली है। इसके साथ ही आप आलस्य को त्याग देंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है। शनिदेव की कृपा से जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। 

कर्मफलदाता शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल या फिर दंड देते हैं। शनि एकलौता ग्रह है जो सबसे धीमी गति से चलते हैं। शनि 30 साल बाद राशि, तो वहीं 27 साल बाद नक्षत्र परिवर्तन करते हैं जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही शनि बसंत पंचमी के दिन गुरु के नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद के दूसरे पद में प्रवेश करने वाले हैं। शनि की इस स्थिति पर बदलाव का असर इन तीन राशियों पर सबसे अधिक पड़ने वाला है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।