Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को नवग्रह में से सबसे पावरफुल ग्रह माना जाता है, क्योंकि वह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से शुभ-अशुभ फल देते हैं। इसके अलावा शनि को धर्म की राह में चलाने वाला ग्रह कहते हैं। ऐसे में शनि की स्थिति में जरा सा भी बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिल जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि करीब ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं, तो वहीं हर साल नक्षत्र परिवर्तन भी करते है और इसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। शनि इस समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान है। लेकिन 28 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के अपने ही नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्याय के देवता शनि फिलहाल कुंभ राशि में विराजमान है। लेकिन 29 मार्च को वह गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करते समय शनि मीन राशि में विराजमान होंगे।
तुला राशि (Tula)
शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के छठे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही अपने शत्रुओं पर विजय पा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और आपको इसका फल मिल सकता है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। आप अपने आलस्य को त्याग सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। इसके साथ ही शनि आपके भाग्य को जगा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
तीसरे और चौथे भाव के स्वामी होकर शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के पंचम भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के घर में चले आ रहे वाद-विवाद समाप्त होंगे और सुख-शांति बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है। इसके अलावा आप अपने मनपसंद व्यक्ति से विवाह भी कर सकते हैं। नौकरी बदलने के अच्छे चांस मिल सकते हैं। संतान की तरक्की होगी। इसके साथ ही आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है। शेयर बाजार में कुछ नए निवेश करने से आपको काफी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और धन संचय करने में सफल होंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में जाना सबसे अधिक लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शनि तीसरे भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातक कई यात्राएं कर सकते हैं। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। धर्म कर्म अधिक हो सकता है। संतान की प्रगति हो सकती है। इसके साथ ही दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। बौद्धिक क्षमता में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आपके द्वारा उठाया गया जोखिम भरा कदम आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
ग्रहों के राजकुमार बुध को व्यापार, बुद्धि, बौद्धिक क्षमता, शिक्षा का कारक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बुध जल्द ही उदित होने वाले हैं, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।