Shani Gochar 2025: कर्मफल दाता शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में साफ देखने को मिल जाता है। शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसी के कारण इसे सबसे ज्यादा क्रूर ग्रह माना जाता है। बता दें कि शनि एक साल में एक बार नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। ऐसे में 27 नक्षत्रों से होते हुए दोबारा नक्षत्र में आने पर करीब 27 साल का वक्त लग जाता है। बता दें कि साल 2024 के अंत यानी दिसंबर माह में शनि ने बृहस्पति-शासित नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश किया था और 28 अप्रैल 2025 तक इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं। शनि के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जाने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है, तो कई राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जाने से किन राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें…

कर्क राशि (Kark Zodiac)

कर्क राशि के जातकों के लिए ये अवधि लाभकारी नहीं हो सकती है। इस राशि के जातकों के जीवन में कई समस्याएं आ सकती है। बता दें कि शनि इस राशि के आठवें भाव में रहने वाले हैं। वहीं गुरु बृहस्पति छठे भाव में है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई रोगों का सामना करना पड़ सकता है। अप्रत्याशित परेशानियां, तनाव या फिर बाधाएं सामने आ सकती है। बेकार की बेचैनी से परेशान हो सकते हैं। मार्च 2025 में शनि मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की शनि की ढैय्या आरंभ हो जाएगी। ऐसे में सुख-समृद्धि के साथ कई खुशियां दस्तक दे सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र मे जाना थोड़ी सी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस राशि के सातवें भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों मार्च तक लाभ मिल सकता है। लेकिन मीन राशि में जाकर शनि इस राशि के जातकों को धन हानि करा सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। अप्रत्याशित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार, दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। इसके साथ ही जीवन में कई परेशानियां दस्तक दे सकती है। इसलिए धैर्यवान होना बेहद जरूरी है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जाना इस राशि के जातकों के लिए काफी परेशानी का कारक बन सकता है। इस राशि के जातकों को मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही आपको कार्यस्थल में कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। लेकिन इन्हें आप ठीक ढंग से कर पाएं ये जरूरी नहीं है। स्वास्थ्य भी खराब रहने वाला है। इसमें काफी अधिक खर्च होने वाला है। आप कई चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही फरवरी माह में कुंभ राशि में शनि और बुध की युति होने वाली है, जिससे इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।