Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव लगभग एक राशि में 30 साल बाद संचरण करते हैं, आपको बता दें कि शनि देव ने 29 मार्च 2025 को अपनी स्वराशि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया था। जहां वह साल 2027 तक रहेंगे। वहीं इस अवधि में शनि देव की विशेष कृपा कुछ राशियों पर रहने वाली है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर साल 2027 तक भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय आकस्मिक धनलाभ लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं घर-परिवार की समस्याएं सुलझ सकती हैं। वहीं व्यापारियों, बैंकरों, डेटा साइंटिस्ट, गणितज्ञ, मीडया, मार्केटिंग और वार्ताकारों जैसे पेशेवरों को भी फायदा होगा। साथ ही शनि देव आपकी राशि से 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि का राशि परिवर्तन वृष राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव साल 2025 तक आपकी राशि 11वें भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि के योग बन रहे हैं। बचत करने में आसानी होगी और पारिवारिक मतभेद भी दूर होंगे। खुलकर अपनी बात रख पाएंगे। साथ ही  नौकरी करते हैं तो समय उत्तम रहेगा। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। वहीं शनि देव आपकी राशि से भाग्य और कर्म स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही कारोबारियो को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर संचऱण कर रहे हैं और वह साल 2027 तक यही विराजमान रहेंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही शनि की तीसरी दृष्टि आपकी राशि से संतान भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति के संकेत हैं। शनि की कृपा से निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा और दीर्घकालिक योजनाओं को लागू करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025