Shani Rashi Parivartan 2025: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में राशि परिवर्तन करने में लगभग ढाई साल का समय लगाते हैं। ऐसे में हर राशि में लगभग 30 बाद भ्रमण करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही नई नौकरी के साथ कारोबार में तरक्की हो सकती है आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का मीन राशि में गोचर वृष राशि के जातकों के जीवन में खुशहाली लेकर आएगा। क्योंकि शनि देव आपकी राशि के 11वें भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी इनकम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस समय आपकी आय के नए-नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं आप धन की बचत कर पाएंगे और बिजनस में भी आपको कई गुना लाभ होगा। आपके जीवन में प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे और आपकी योजनाएं सफल होंगी। साथ ही नौकरी पेशा वाले हैं तो आपको फाइनेंशियल ग्रोथ मिलने के पूरे आसार हैं। पहले किए गए निवेश से आपको लाभ मिलेगा।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से छठे भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलोंं में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान इंवेस्टमेंट और नए प्लान्स से आपको लाभ होगा। रुका हुआ धन मिलने की भी संभावना है। इसके साथ ही इस दौरान आपको लाभ होगा। साथ ही इस समय आपको शत्रुओं पर विजय मिलेगी। वहीं इस दौरान आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ और पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शनि देव का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर विचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही करियर में उन्नति मिलेगी। नौकरी और व्यापार में भी तरक्की के मौके मिलेंगे। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। वहीं इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।