Shani Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव न्याय और कर्मफल के देवता माने जाते हैं। ज्योतिष में शनि को बहुत धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। जिसके कारण इसका प्रभाव जातक के जीवन में लंबे समय तक रहता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, फिलहाल शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं और नए साल 2025 में शनि गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। दरअसल, द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 मार्च 2025 को कर्मफलदाता शनि मीन राशि में गोचर करेंगे और 3 जून 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। यूं तो इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशि वाले जातकों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा, लेकिन शनि का मीन राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। इस दौरान इन राशियों को बंपर लाभ मिलने की संभावना है। तो चलिए जानते हैं शनि के गोचर करने से किन-किन राशियों को फायदा हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

शनि का राशि परिवर्तन वृषभ राशि वाले जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा। शनि इस राशि के एकादश भाव में रहेंगे, जिससे इनको बहुत सारे फायदे हो सकते हैं। इस अवधि में करियर में सफलता मिल सकती है। आपके रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। आपको अच्छे अधिकारियों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे आपके काम में आसानी होगी। इस समय व्यापार में भी अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवारवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के योग बन सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

मिथुन राशि के लिए शनि का मीन राशि में जाना फायदेमंद साबित होगा। शनि आपके दशम भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे करियर में सफलता मिल सकती है। शनि और बुध के बीच मित्रता है, जिससे कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे हो सकते हैं। व्यापार में बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। शनि की नजर द्वादश, चतुर्थ और सप्तम भाव पर होगी, जिससे जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। आए के नए स्रोत खुलेंगे। इस दौरान आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां आ सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

मकर राशि के लिए शनि का मीन राशि में जाना भाग्यशाली साबित होगा। शनि आपके तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे मकर राशि के लोग शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हो सकते हैं। इस दौरान आपके जीवन में खुशियां आ सकती हैं और परिवार के साथ अच्छा समय बिताया जा सकता है। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कई दिनों से रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में अचानक लाभ होगा। छात्रों को सफलता मिलेगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।