Kendra Trikona Rajyog 2025: शनि इस समय मीन राशि में विराजमान है, जिससे वह किसी न किसी ग्रह के साथ युति करके शुभ-अशुभ योगों का निर्माण कर रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि की स्थिति और इनकी दृष्टियां बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि कर्मफल दाता शनि सबसे मंद गति से गतिमान होते हैं। ऐसे में एक राशि में करीब ढाई वर्ष तक रहते हैं जिसका शुभ या अशुभ फल बहुत धीमी गति से काफी लंबे समय तक हर राशि के जीवन पर पड़ता है। इसी के कारण जातकों को लंबे समय तक शनि देव की महादशा अंतर्दशा, साढ़ेसाती और ढैय्या के कारण काफी दुख और कष्टों को सहन करना पड़ता है। बता दें कि शनि करीब 30 साल के बाद गुरु की राशि मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं और जून 2027 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में शनि ने केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। 30 साल बाद केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में केंद्र त्रिकोण योग बनना बेहद शुभ माना जाता है। बता दें कि कुंडली के केंद्र भाव जैसे 4, 7, 10 और 3 त्रिकोण भाव जैसे 1, 5, 9 जब आपस में युति, दृष्टि संबंध अथवा राशि परिवर्तन करते हैं, तो इस योग का निर्माण होता है। बता दें शनि मिथुन राशि में त्रिकोण और भाग्य भाव के स्वामी होकर के केंद्र के भाव में गोचर रहे हैं, जिससे केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
बता दें कि शनि इस राशि के दशम भाव में केंद्र त्रिकोण राजयोग बना रहे हैं। शनि इस राशि के त्रिकोण और भाग्य भाव के स्वामी होकर केंद्र के भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे केंद्र त्रिकोण राजयोग भी बना रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि जो लंबे समय से रुकी हुई थी, वो अब हो सकती है। इसके साथ ही धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। शनि की दृष्टि 12वें भाव पर पड़ रही है ये भाव विदेश का होता है। इसलिए विदेश संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। शनि की सातवें भाव पर दृष्टि है। ऐसे में आपको व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है। विदेश में व्यापार हो सकता है। भूमि, भवन और प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही राजनीति, प्रशासन के क्षेत्र में आपको लाभ मिल सकता है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन माता के स्वास्थ्य का आपको ध्यान रखना होगा। कुल मिलाकर शनि का केंद्र त्रिकोण राजयोग मिथुन राशि के जातकों के लिए अनुकूल होगा।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
शनि का गोचर कुंडली के तीसरे भाव में हो रहा है। इसके साथ ही शनि की तीसरी दृष्टि पंचम भाव पर, सातवीं दृष्टि नवम भाव पर और दसवीं दृष्टि 12वें भाव पर पड़ रही है। इस राशि को अभी शनि साढ़े साती से मुक्ति मिली है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग लकी साबित हो सकता है। रुके हुए कार्य एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। इसके साथ ही नए काम शुरू करने के लिए ये अवधि अच्छी हो सकती है। शनि आपकी परिश्रम करने की क्षमता को बढ़ाएंगे, जिससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। शनि की दृष्टि 12वें भाव पर पड़ेगी, जो विदेश का कारक माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विदेश में नौकरी और व्यापार के माध्यम से लाभ मिल सकता है। विदेश से धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और ऊर्जा में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।
नए उत्साह के साथ नए कार्यों को करेंगे। नवम भाव में शनि की दृष्टि पड़ने से किस्मत का साथ मिल सकता है। बैंकिंग, फाइनेंस, शिक्षा , वकालत, आईटी सेक्टर, कंप्यूटर आदि क्षेत्रों से जुड़े जातकों को लाभ मिल सकता है। आपके हर काम पूरे होंगे और धन लाभ भी होगा। शनि की दसवीं दृष्टि जब 12वें भाव पर पड़ रही है। ऐसे में बेकार के खर्चों से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही धन अर्जित कर पाने में सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। पढ़ाई में अधिक मन लगेगा। ऐसे में आपको अपार सफलता हासिल हो सकती है। बिजनेस की बात करें, तो इस अवधि में कोई नया स्टार्टअप शुरू करना लाभकारी हो सकता है।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
न्यायाधीश शनि इस राशि के लाभ भाव के स्वामी होकर लग्न भाव में विराजमान है। इसके साथ ही इस राशि के जातकों के जीवन में शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण समाप्त हो चुका है और दूसरा चरण आरंभ हो चुका है। शनि इस राशि के जातकों के जीवन में अच्छे फल देना आरंभ कर चुका है। ऐसे में आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही जुलाई से शनि का अंश बल 7 होगा। ऐसे में शनि आपको खूब लाभ दे सकते हैं। स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो सकता है। साढ़े साती के प्रथम चरण में जो फालतू के खर्च से परेशान थे अब उससे धीरे-धीरे निजात मिल सकती है। इसके साथ ही धन संचित करने में सफल हो सकते हैं।
तीसरे भाव पर शनि की दृष्टि पड़ने के कारण कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लेकिन इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही विदेशों से संचार माध्यमों के द्वारा जुड़कर आप काफी पैसा कमा सकते हैं। शनि की दृष्टि सातवें भाव पर पड़ रही है। ऐसे में व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। आयात-निर्यात के व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है।आपके लंबे समय से पड़ी कोई योजना भी पूरी हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी डीलिंग, आर्किटेक्ट, बिल्डर, ऑटोमोबाइल, चमड़ा, कोयला आदि के क्षेत्रों से जुड़े जातकों को काफी लाभ मिल सकता है।
जून माह के तीसरे सप्ताह सूर्य राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे बुधादित्य और गुरु आदित्य योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें, तो मंगल-केतु सिंह राशि, शनि मीन, राहु कुंभ, शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल