Shani Gochar 2025: ज्योतिष में ग्रहों के गोचर का बड़ा महत्व होता है। ज्योतिष के अनुसार, जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है, तो इसका असर सभी 12 राशि वाले जातकों पर पड़ता है। वहीं, जल्द ही नया वर्ष प्रारंभ होने वाला है। ग्रहों के लिहाज से नया साल बेहद खास रहेगा। क्योंकि साल 2025 में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, जिनमें शनि का गोचर सबसे खास रहेगा। दरअसल, वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि सबसे धीरे चलने वाले ग्रह हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं और दोबारा उसी राशि में आने में लगभग 30 वर्ष का समय लेते हैं। बता दें कि 29 मार्च 2025 को शनि देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में शनि के गोचर करने से नए साल से पहले कुछ राशियों को फायदा मिल सकता है। इस दौरान इन राशियों का भाग्य चमक सकता है। आइए जानते हैं कि साल 2025 में किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
मेष राशि (Mesh Rashi)
साल 2025 मेष राशि वाले जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। शनि आपके बारहवें भाव में आएंगे। हालांकि, इसी समय आपकी साढ़ेसाती भी शुरू होगी, लेकिन आपको कई नए मौके मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। समाज में मान-सम्मान और इज्जत बढ़ेगी। अचानक फायदा होने के भी योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर, मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इस दौरान कुछ खास उपलब्धियां भी हाथ लग सकती हैं।
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)
वृषभ राशि के लिए शनि का गोचर बहुत शुभ रहेगा। शनि आपके लाभ भाव में आएंगे। इस दौरान आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक धन लाभ के मौके मिलेंगे। अधूरे काम पूरे होंगे। नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन के भी अच्छे चांस हैं। इस समय आपको धन और सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहेगी।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि वालों के लिए भी यह गोचर फायदेमंद साबित होगा। शनि आपके दशम भाव में आएंगे, जो कि काम और करियर का भाव होता है। इस समय आपको नौकरी या व्यापार में तरक्की मिल सकती है। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें कोई नई डील मिल सकती है। करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का मौका मिलेगा। साथ ही, समाज में आपकी इज्जत भी बढ़ेगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।