Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, जो सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। इसके साथ ही पूरा राशि चक्र करने में 30 साल का वक्त लग जाता हैं। शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। बता दें कि शनि साल 2025 में अपनी मूत्र त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश करने वाले हैं। शनि के मीन राशि में जाते ही कुछ राशि के जातकों की राशि में लोहे के पाये के साथ प्रवेश करेंगे। शनि के लोहे के पाये में चलने से इन तीन राशियों के जातकों को संभलकर रहने वाले हैं।
वार्षिक राशिफल
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि जब द्वादश, अष्टम और चतुर्थ भाव में प्रवेश करते हैं, तो इन राशियों में शनि लोहे के पाये के साथ प्रवेश करते हैं। ऐसे में इन राशियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
शनि के मीन राशि में जाते ही इस राशि के जातकों की द्वादश भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मेष राशि के जातकों के लिए शनि का लोहे में पाये में चलना लाभकारी सिद्ध नहीं होने वाला है। इस राशि के स्वामी मंगल 21 जनवरी तक अपनी नीच राशि कर्क राशि में रहने वाले हैं। इसके साथ ही शनि के साथ षडाष्टक योग बन रहा है। शनि के कुंभ राशि में होने के साथ आपको खूब लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही दूसरे भाव में गुरु के होने से आपको अपार धन-संपदा की प्राप्ति हो सकती है। शनि के मीन राशि में जाते ही इस राशि में साढ़ेसाती आरंभ हो जाएगी। शनि का लोहे का पाया 29 मार्च से आरंभ होगा। इसके साथ ही आपके घर में अशांति बनी रहेगी। इसके साथ ही वाहन है, तो कोई न कोई समस्या हो सकती है। द्वादश भाव में शनि के होने से बेकार के खर्चों से परेशान हो सकते हैं। आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। छोटे से छोटे काम में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपका कोई अपना आपसे झूठ बोलकर पैसा ऐंठ सकता। इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। मानसिक तनाव से लेकर भ्रम, भूलने की बीमारी, जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकते हैं। नौकरी-बिजनेस में भी परेशानियां हो सकती है। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना का योग बन रहा है। शनि के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए शनि के साथ-साथ अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करें।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि में भी शनि मार्च 2025 से शनि के पाये में चलने वाले हैं। शनि 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करके अष्टम भाव में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही इस राशि में कंटक शनि की ढैय्या आरंभ हो जाएगी। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इस राशि के जातकों को किसी न किसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। बीमारी के कारण आपको कर्ज तक लेने की नौबत आ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। लेकिन इसमें आपका अच्छा खासा पैसा खर्च हो सकता है। अप्रत्याशित धन खर्च से परेशान हो सकते हैं। इसके साथ ही ससुराल पक्ष से किसी गंभीर मुद्दे में वार्ता हो सकती है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव बढ़ सकते हैं। इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। शनि के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए शनि के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ बजरंगबली पर बूंदी के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
साल 2025 में शनि का गोचर करना ज्यादा लाभकारी सिद्ध नहीं होगा। 29 मार्च को शनि मीन राशि में प्रवेश करके इस राशि के चौथे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में शनि महाराज इस राशि में लोहे के पाये से चलेंगे। इसके साथ ही इस राशि में शनि की ढैय्या आरंभ हो जाएगी। ऐसे में घर-परिवार के साथ किसी न किसी बात पर अनबन हो सकती है। परिवार के साथ दूरी बढ़ सकती है। काम के सिलसिले या फिर किसी अन्य कारणों से आपको स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। जिसके कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लौह पाद से शनि के चलने से जीवन में छोटी-छोटी परेशानियां दस्तक देती रहेंगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहें। इसके साथ ही मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी-बिजनेस में आपके द्वारा की गई मेहनत का फल नहीं मिलेगा। ऐसे में आप काफी परेशान रह सकते हैं। आपके काम का क्रेडिट कोई दूसरा ले सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। लेकिन गुरु बृहस्पति की कृपा से आपका जीवन सुखमय बन सकता है। धन-संपदा की प्राप्ति हो सकती है। राशि के स्वामी के देखने से आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां बनी रहती हैं।
साल 2025 को मिलाकर मूलांक 9 बन रहा है जिसके स्वामी मंगल है। ऐसे में साल 2025 में मंगल का शासन रहने वाला है। ऐसे में साल 2025 में मंगल का राज रहने वाला है। जानें किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।