Shani Gochar 2025 Chandi Ka Paya: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है, क्योंकि वह जातक को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि एकलौता ऐसा ग्रह है, जो सबसे धीमी गति से चलता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि चक्र करने में पूरे 30 साल का वक्त लग जाता है। इस समय शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है। वहीं, मार्च 2025 में वह राशि परिवर्तन करेंगे और मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के गुरु की राशि में जाने से कुछ राशि में चांदी के पाये से प्रवेश करेंगे। शनि के चांदी के पाये से संचार करने से इन राशियों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 मार्च 2025 को रात 11 बजकर 1 मिनट पर शनि मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में शनि 2, 5 और 9 वें भाव में चांदी के पाये के साथ प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में शनि नौवें भाव में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में वह चांदी के पाये के साथ इस राशि में आएंगे। शनि के मीन राशि में आकर इस राशि के भाग्य भाव में रहने से खूब लाभ मिलने वाला है। लंबे समय से जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही नौकरीपेशा जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आपको अवश्य मिल सकता है। इसके साथ ही आपके काम को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। उच्च शिक्षा पाने की चाहत पूरा हो सकती है। ऐसे में अगर आप उच्च शिक्षा पाने के लिए विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, तो आपका हर एक प्रोसेस आसानी से हो सकती है। बिजनेस में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपने अभी तक जो मेहनत की है उसका अब फल मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि में शनि चांदी के पाये के साथ पांचवें भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए शनि का मीन राशि में प्रवेश करना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आप आत्ममंथन करेंगे, जिससे आप स्वयं में काफी बदलाव करने की कोशिश करेंगे। इसमें आप काफी हद तक सफल भी हो सकते हैं। परिवार के बीच चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा का सपना देख रहे हैं, तो साल 2025 में पूरा हो सकता है। वाहन, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
शनि मीन राशि में प्रवेश करके इस राशि के दूसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। चांदी के पाये में शनि के चलने से इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके और अटके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही कमाई के कई जरिए खुल सकते हैं।
नए साल 2025 में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होगा, जिसका असर देश-दुनिया में देखने को मिलने वाला है। ऐसे ही जनवरी माह में मीन राशि में राहु और शुक्र की युति होने वाली है, जिससे कुछ राशि के जातकों के ऊपर से पापी ग्रह राहु का प्रभाव कम हो सकता है। ऐसे में इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।