Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव लगभग ढाई साल बाद एक राशि के दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव साल 2025 में कुंभ राशि से निकलकर मीन में प्रवेश करेंगे। वहीं शनि देव इस साल ही मीन राशि में वक्री होंंगे। इस प्रकार शनि देव साल 2025 में 2 बार अपनी चाल में बदलाव करेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव की चाल में बदलाव लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। साथ ही इस भाव में ही शनि देव वक्री होंगे। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही सभी लंबित कार्य अब पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभ के योग हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है और लोगों के करियर के लिए समय बहुत अनुकूल है। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।
तुला राशि (Tula Zodiac)
शनि देव का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से छठे भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। यहां शनि देव की स्थिति बहुत मजबूत हो जाती है। इसलिए इस दौरान आपको कार्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही व्यवसायी लोग लाभ के संकेत की उम्मीद कर सकते हैं और साझेदारी में शामिल लोगों को वित्तीय लाभ होगा। वहीं इस दौरान आप शत्रुओं पर विजय पाएंगे। साथ ही शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो आपका प्रेम विवाह हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शनि देव की चाल में बदलाव मिथुन राशि के जातकों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभ के योग हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है और लोगों के करियर के लिए समय बहुत अनुकूल है। साथ ही इस नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। वहीं कारोबारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही वह अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं इस दौरान आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। साथ ही पैतृक काम में आपको सफलता मिल सकती है।