Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष मुताबिक शनि देव एक राशि में लगभग 30 साल बाद गोचर करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव ने 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश कर लिया है और वह साल 2027 तक मीन राशि में ही संचरण करेंगे। मीन राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी है…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। धनु राशि के जातकों को प्रमोशन मिलने की संभावना नजर आ रही हैं। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं पैतृक संपत्ति का भी सुख मिल सकता है। वहीं इस समय आपके ससुरालीजनों और माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शनि देव का गोचर मिथुन राशि के लोगों को शुभ फलदाय़ी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही जो जातक नए रोजगार की तलाश में लगे हुए हैं, उन्हें भी अच्छे वेतन का रोजगार मिल सकता है। वहीं मिथुन राशि के जातकों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। साथ ही जो व्यापारी वर्ग है, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से छठे स्थान पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही आप शत्रुओं पर विजय पाने में सफल होंगे। वहीं कार्यक्षेत्र में जातकों को लाभ ही लाभ होगा। धन वृद्धि के योग बनेंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। मन में अलग उत्साह रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की बात चलेगी। साथ ही इस अवधि में आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।