Shani Rashi Parivartan 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव लगभग ढाई साल बाद एक राशि से दूसरी राश में गोचर करते हैं। साथ ही वह एक राशि में आने में लगभग 30 साल का समय लगाते हैं। आपको बता दें कि शनि देव अभी अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में संचऱण कर रहे हैं और वह 29 मार्च को मीन राशि में संचरण करेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की आय़ में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियांं कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि देव का मीन राशि में संचऱण वृष राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के 11वें स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे। साथ ही इस दौरान आपकी इनकम के नए-नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे और बिजनस में भी आपको कई गुना लाभ हो सकता है। साथ ही  आपके जीवन में प्रगति के नए रास्‍ते खुलेंगे और आपकी योजनाएं सफल होंगी। साथ ही नौकरी पेशा वाले हैं तो आपको फाइनेंशियल ग्रोथ मिलने के पूरे आसार हैं। निवेश से आपको लाभ हो सकता है। साथ ही शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी के लाभ के योग हैं। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शनि देव का गोचर मिथुन राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से करियर और कारोबार स्थान पर विचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जॉब के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही  करियर में उन्नति मिलेगी। नौकरी और व्यापार में भी तरक्की के मौके मिलेंगे। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।  करियर को लेकर चल रही टेंशन खत्म होगी। युवाओं को किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आने से जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं आपको समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापारियों को नए व्यापारिक सौदों से लाभ होगा। साथ ही शनि देव आपकी राशि से धन और तीसरे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपके माता और ससुरालीजनों के संबंध अच्छे रहेंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025