Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में लगभग 30 साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि अभी शनि देव कुंभ राशि में संंचरण कर रहे हैं और वह साल 2025 की शुरुआत में मीन राशि में भ्रमण करेंगे। मतलब वह गुरु की राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में शनि देव के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस अवधि में किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए लाभदायक रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। वहीं जो लोग काफी समय से नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे थे उनको इस वक्त इस कार्य में सफलता मिल सकती है। वहीं अगर आप कारोबारी हैं, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं नौकरपेशा लोगों के पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शनि देव का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस समय आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। वहीं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों और छात्राओं को अप्रत्याशित और अकस्मात सफलता मिलेगी। विद्यार्थी यदि विदेश में जाकर शिक्षा ग्रहण करने का भी प्रयास करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आप लोगों की गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं भौतिक सुखों में वृद्धि करने वाला माना जा रहा है। इस दौरान आपके संचित धन में वृद्धि होने की संभावना है। आप पैसे बचाने में भी सफल रहेंगे। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए लाभदायक रहेगा। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी मे निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है।