Saturn Transit 2025, Singh Rashi Par Prabhav: कर्मफल दाता शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि शनि 29 मार्च 2025, शनिवार को मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं और जून 2027 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। 30 साल बाद मीन राशि में आने से सिंह राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। गुरु के घर में शनि के आने से सिंह राशि के जाजकों के जीवन में काफी प्रभाव देखने को मिलने वाला है। इस राशि में शनि की ढैय्या आरंभ हो चुकी है। ऐसे में सिंह राशि के जातकों को साल 2027 तक थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि के मीन राशि में जाने से सिंह राशि के जातकों के जीवन में क्या प्रभाव देखने को मिलने वाला है…

शनि मीन राशि में कब तक रहेंगे?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्याय के देवता शनि 29 मार्च को 11 बजकर 1 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर गए थे और अब 3 जून 2027 तक इसी राशि में रहने वाले हैं।

कर्मफल दाता शनि ने बनाया शक्तिशाली राजयोग, इन 3 राशि के जातकों की पलट सकती है किस्मत, तेजी से बढ़ेगा बैंक-बैलेंस

शनि के मीन राशि में जाने से सिंह राशि पर प्रभाव

शनि महाराज इस राशि के कुंडली के छठे और सातवें भाव के स्वामी होकर अष्टम भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों की कंटक शनि की ढैया आरंभ हो चुकी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। इस राशि के जातकों को मानसिक, शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर देखने को मिल सकता है। शनि महाराज अष्टम भाव में रहकर आपके दशम भाव, द्वितीय भाव और पंचम भाव को देखेंगे। ऐसे में कार्यक्षेत्र में प्रबल लाभ मिल सकता है। लेकिन कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। ससुराल पक्ष से सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

शनि के गोचर से सिंह राशि के करियर पर प्रभाव

इस राशि के जातकों को शनि की ढैया आरंभ हो चुकी है। ऐसे में इस राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में थोड़ी सी परेशानियां आ सकती है। शांत होकर मेहनत करेंगे, तो ही सफलता हासिल हो सकती है। इस राशि के जातकों को नौकरी को लेकर व्यर्थ की चिंताएं हो सकती है। कुछ देरी होगी, लेकिन आपको अवश्य ही सफलता प्राप्ति हो सकती है। अच्छा सम्मान के साथ पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी तलाश रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है।

शनि के गोचर से सिंह राशि के व्यापार पर प्रभाव

शनि महाराज की शनि की ढैय्या होने के कारण इस राशि के जातकों को बिजनेस के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। बिनी की राजनीति के कौन भी काम करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। इसके साथ ही नया व्यापार शुरू करने के लिए ये समय अनुकूल नहीं माना जा रहा है। आपके प्रतिद्वंदी आप पर भारी पड़ सकते है। ऐसे में का ममें कोई नया तरीका उनको मुंहतोड़ जवाब दे सकता है। मशीनरी, चमड़ा, सीमेंट, भट्टी, लकड़ी, रबर आदि से संबंधित व्यापार में लाभ मिल सकता है। अगर आपकी कुंडली में शनि की स्थिति अच्छी है।

शनि गोचर का सिंह राशि के आर्थिक स्थिति पर प्रभाव

इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति की बात करें, तो बेकार के खर्चों से परेशान हो सकते हैं। खर्चों में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी हो सकती है। शनि के वक्री या अस्त होने से आपको थोड़ा लाभ मिल सकता है। तब आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। धन से जुड़े मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है। जुलाई से नवंबर तक इस राशि के जातकों के नए निवेश करने से अच्छा लाभ मिल सकता है। बीमारियों में भी आपका अधिक खर्च हो सकता है। किसी के साथ साझेदारी के काम में शामिल होकर अपनी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है।

शनि गोचर का सिंह राशि के लव लाइफ और वैवाहिक जीवन पर प्रभाव

ससुराल पक्ष के लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है और किसी विशेष मुद्दे पर बात हो सकती है। संतान से संबंधित किसी समस्या से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इसलिए हर एक चीज को शांत दिमाग और धैर्य से हल करने की कोशिश करें, तो बेहतर होगा। लव लाइफ की बात करें, तो रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोच सकते है।

शनि गोचर का सिंह राशि के स्वास्थ्य पर प्रभाव

सिंह राशि के जातकों के स्वास्थ्य के लिए ये अवधि ज्यादा अच्छी साबित नहीं हो सकती है। अगर आप प्रेग्नेंसी का प्लान कर रहे हैं, तो गर्भधारण करने बाद पहले तीन महीनों तक बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। शनि की ढैय्या होने से किसी भी समय कोई लंबी बीमारी पनप सकती है। इसके साथ ही छोटी-छोटी बीमारियों को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये बड़ा रूप ले सकती है। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। अच्छी लाइफस्टाइल के साथ खानपान का विशेष ध्यान रखें। सिंह राशि के लोगों को रीढ़ की हड्डी, घुटनों, त्वचा या फिर पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

शनि के गोचर का मेष राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )शनि के गोचर का वृषभ राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Taurus Zodiac )
शनि के गोचर का मिथुन राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )शनि के गोचर का कर्क राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )

जून माह के दूसरे सप्ताह बुध उदित और गुरु अस्त होने वाले हैं। इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें, तो सूर्य वृषभ राशि, मंगल-केतु सिंह राशि, शनि मीन, राहु कुंभ, शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें