Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को न्यायप्रदाता और कर्मफलदाता माना गया है। आपको बता दें कि शनि देव व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि शनि देव साल 2025 में कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का मीन राशि में गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर विचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आप शत्रुओं पर विजय पाएंगे। वहीं इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही शनि देव आपकी राशि धन और वाणी स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही इस अवधि में आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रस होंगे। वहीं  बिजनस में कुछ नया करने का मौका मिलेगा और आपका यह नया प्रयोग आपको मुनाफा भी अच्‍छा करवाएगा। नौकरीपेशा लोगों की भी इस महीने तरक्‍की होगी।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शनि देव का मीन राशि में गोचर तुला राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से छठे स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपकी आय में इजाफा होगा। वहीं आप गुप्त शत्रुओं पर विजय पाएंगे। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में भी सफल रहेंगे। साथ ही आपके जीवन में लंबे समय से चल रही समस्‍याएं काफी कम होंगी और आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी बेहतर होगा। पुरानी बीमारियों से काफी हद तक आपको छुटकारा मिलेगा। वहीं शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ और पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस दौरान आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। साथ ही संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शनि देव का गोचर मिथुन राशि के जातकों को करियर और कारोबार लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही वे लोग जो काफी समय से नौकरी में तरक्‍की पाने का इंतजार कर रहे थे, उनको भी इस महीने आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आपके लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होंगे। वहीं जो लोग व्यापारी हैं, उनको कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति और इंक्रीमेंट हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024