Saturn In Pisces 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार न्यायाधीश शनि देव एक राशि से दूसरी राशि में लगभग ढाई साल तक संचऱण करते हैं। आपको बता दें कि कर्मफल के दाता शनि देव 2026 में गुरु की राशि मीन में गोचर करेंगे। इसके साथ ही साल की शुरुआत में शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। वहीं इसके बाद 26 जुलाई 2026 को इसी राशि में शनि वक्री हो जाएंगे। जिससे कुछ राशियों पर शनि देव की विशेष कृपा रहेगी। वहीं इन लोगों के अधूरे कार्य बनेंगे। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए साल 2026 लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस साल आपके अटके हुए कार्य बनेंगे। साथ ही साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। वहीं मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। वहीं इस समय कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बनेगी। वहीं खर्चों पर नियंत्रण आएगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही इस दौरान प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा। साथ ही आपको भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का साल 2026 में उदित और वक्री होना आप लोगों के लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से 11वें स्थान पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए आप लोगों को कुछ नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार एस्पोर्ट और इंपोर्ट से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं, उनको लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन, वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारियों के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में नए ग्राहक, बेहतर सौदे और लाभ के संकेत बनेंगे।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए साल 2026 शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से सप्तम भाव पर संचऱण करेंगे। साथ ही आप पर गुरु बृहस्पति की कृपा बनी रहेगी। इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा। वहीं वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस दौरान धन से जुड़े मामलों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। साथ ही नौकरी और व्यवसाय दोनों में उन्नति के योग हैं। वहीं आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।
