Viprit Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह में से शनि को सबसे पावरफुल और क्रूर ग्रहों में से एक माना जाता है, जो सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। ऐसे में शनि का प्रभाव 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में लंबे समय तक बना रहता है। शनि की स्थिति की बात करें, तो 29 मार्च को वह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर गए है, जिससे कई तरह के शुभ-अशुभ योगों का निर्माण हुआ है। ऐसे ही शनि ने मीन राशि में आते रही सिंह राशि में विपरीत राजयोग का निर्माण किया है, जिससे इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं सिंह राशि के जातकों को जून 2027 तक किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर गए थे और जून 2027 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में विपरीत राजयोग 2027 तक बना रहेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह विपरीत राजयोग तब बनता है जब कुंडली के छठे, आठवें या 12वें भाव का स्वामी छठे, आठवें या 12वें भाव में गोचर करें। यहां पर शनि छठे भाव के स्वामी होकर के आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं, तो विपरीत राजयोग का निर्माण हुआ है। बता दें कि 12 राशि में से एकलौती सिंह राशि है, जिसमें विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शनि का गोचर इस राशि की कुंडली में छठे और सातवें भाव के स्वामी होकर आठवें भाव में गोचर हुआ है इसके साथ ही शनि महाराज की तीसरी दृष्टि दशम भाव पर, सातवीं दृष्टि धन के भाव पर और दसवीं दृष्टि पंचम भाव पर पड़ रही है। ऐसे में शनि इस राशि में विपरीत राजयोग बना रहे हैं। इस विपरीत राजयोग का निर्माण होने से जीवन में चले आ रहे हर एक संघर्ष से निजात मिल सकती है  और शनि आपको उच्च स्तर की सफलता प्रदान करेगा। इसके साथ ही व्यक्ति हर क्षेत्र में अपार सफलता पा सकता है। शनि की दृष्टि कर्म भाव में पड़ने के कारण आपको नौकरी, व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है।

इस राजयोग के बनने से अगले ढाई साल आपको कार्यक्षेत्र में काफी सफलता हासिल हो सकती है। भूमि, भवन और वाहन का सुख मिल सकता है। मान-सम्मान में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। बेकार के खर्चों से भी निजात मिल सकती है। पैसों की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। इसके साथ ही संतान की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। विपरीत राजयोग बनने से मित्रों, परिवार, जीवनसाथी और बच्चों के साथ सुखमय जीवन व्यतीत करता है। लंबे समय से चली आ रही कोई स्वास्थ्य समस्या अब हल हो सकती है। बैंक लोन, सरकारी कर्ज से भी निजात मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है।

शनि के गोचर का मेष राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )शनि के गोचर का वृषभ राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Taurus Zodiac )
शनि के गोचर का मिथुन राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )शनि के गोचर का कर्क राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Aries Zodiac )
शनि के गोचर का सिंह राशि में प्रभाव (Saturn Transit effect On Leo Zodiac )

जून माह के तीसरे सप्ताह सूर्य राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे बुधादित्य और गुरु आदित्य योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें, तो मंगल-केतु सिंह राशि, शनि मीन, राहु कुंभ, शुक्र मेष राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें