Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को न्यायाधीश, न्याय के देवता और दंडनायक भी कहा जाता है। वह करीब ढाई साल तक कुंभ राशि में विराजमान हैं और आज यानी ‌ 29 मार्च 2025 को रात वह मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मीन राशि में वह अस्त अवस्था में प्रवेश करेंगे। ऐसे में ज्यादा प्रभाव होगा। लेकिन 6 अप्रैल को शनि के उदित होते ही 12 राशियों पर धीरे-धीरे असर दिखना शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं शनि के मीन राशि पर जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि पर प्रभाव….

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि 29 मार्च को 11 बजकर 1 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 3 जून 2027 को राशि परिवर्तन करेंगे। शनि के इस राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों को साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिल सकती है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि की कुंडली में शनि  दशम और एकादश भाव के स्वामी होकर द्वादश भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों की साढ़ेसाती आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही शनि की दृष्टि  इस राशि के दूसरे भाव, छठे भाव और नवें भाव पर होगी, जिससे आप कई लंबी यात्राएं कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। इसके साथ ही थोड़ी सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हर काम में थोड़ी सी देरी देखने को मिलेगी।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

न्यायाधीश शनि इस राशि की कुंडली के नवम और दशम भाव का स्वामी होकर एकादश भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। अगर आपकी कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत है, तो आपके वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे स्थापित होंगे। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। पदोन्नति, वेतन वृद्धि के साथ कई नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में भी लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शनि इस राशि की कुंडली के दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। भाग्य के मालिक शनि के कर्म के भाव में आने से आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आपको प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आपका अच्छा खासा अप्रेजल हो सकता है। प्रॉपर्टी लेना चाहते हैं,तो इस अवधि में आपको लाभ मिल सकता है।  शनि की सातवी दृष्टि चौथे भाव में पड़ रही है, तो आपको रियल एस्टेट और प्रापर्टी में काफी अच्छा लाभ मिल सकता है। 

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि में शनि की ढैय्या समाप्त होगी। शनि मीन राशि में प्रवेश करके इस राशि के नवम भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं, तकलीफें अब समाप्त हो सकती है। शनि की तीसरी दृष्टि आपके इनकम के घर पर जाएगी। ऐसे में आपको धन लाभ मिल सकता है। नए तरीके से काम करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।  जिन लोगों का काम ट्रेवल एंड टूरिज्म से संबंधित है, उन्हें काफी अच्छा लाभ मिल सकता है।  कर्क राशि के लिए शनि बहुत अच्छे परिणाम देते हुए दिख रहे हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शनि इस राशि के अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे और इसके साथ ही शनि की ढैय्या आरंभ हो जाएगी। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में थोड़ी सी उथल-पुथल मच सकती है। अष्टम भाव में शनि का होना अच्छा नहीं होता है। ऐसे में मन में भय बढ़ेगा। खास तौर पर नौकरी को लेकर बहुत सस्पेंस बना रहेगा। शनि की तीसरी दृष्टि आपके कर्म भाव पर जाती है। ऐसे में आपके जीवन में बहुत उठापटक दे सकते हैं। कंपनी छूटने से लेकर आपका मन के मुताबिक जगह पर ट्रांसफर नहीं होगा। ऐसे में आप परेशान रहेंगे। धन के मामले में भी आप कमजोर हो सकते हैं। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो सोच-समझकर ही करें, तो बेहतर होगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि में शनि सप्तम भाव से गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर मिला-जुला जाने वाला है। सप्तम भाव से शनि का गोचर अच्छा जाने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। धन कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। इसके साथ रही करियर के क्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। कर्ज से निजात मिल सकती है। लेकिन बेकार का उधार लेने से बचें। शनि धर्म के क्षेत्र नव भाव को देख रहे हैं तो  धर्म में आपका मन खूब लग सकता है। गुरु बृहस्पति की कृपा से नई प्रॉपर्टी जरूर खरीद सकते हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शनि का मीन राशि में दाना तुला राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि में शनि चतुर्थ और पंचम भाव के स्वामी होकर छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। लंबे समय से आपके जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये समय अच्छा साबित होगा। नौकरी को लेकर स्थान परिवर्तन हो सकता है। लोग व्यापार करते हैं, तो उन्हें भी लाभ मिल सकता है। बेकार के खर्चों से निजात मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Vrashchi Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का मीन राशि में जाना लकी साबित हो सकता है। इस राशि के पांचवे भाव में शनि गोचर करेंगे और शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। इस राशि के जातकों की लव लाइफ काफी अच्छी जाने वाली है।  आमदनी में बढ़ोतरी के लिए कुछ नई निवेश की नीति बनाएंगे। मन से हर प्रकार का डर समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही नौकरी में भी काफी लाभ मिल सकता है। गुरु बृहस्पति का गोचर भी आपके आठवें भाव से हो रहा है, तो ऐसे में आपको धन लाभ हो सकता है। ढैय्या से मुक्ति मिलने के कारण आपका जीवन पटरी में लौंट सकता है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

दंडनायक शनि मीन राशि में प्रवेश करके इस राशि के चौथे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की शनि की ढैय्या आरंभ हो जाएगी। ऐसे में आपको मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घर का माहौल थोड़ा बिगड़ सकता है। इससे आप तनाव पर रह सकते हैं। माता की सेहत को तकलीफ देता है। इसके अलावा शनि सातवीं दृष्टि से दसवें यानी कर्म भाव को देख रहे हैं। ऐसे में काम में भी थोड़ी सी मुश्किलें पैदा हो सकती है। कार्यस्थल में अधिक काम का लोड हो सकता है। ऐसे में नौकरी में ट्रांसफर या फिर स्थान परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। किसी तरह का शत्रु या कोई षड्यंत्र के शिकार आप शिकार हो सकते हैं। इसलिए थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए शनि का मीन राशि में जाना सोने पे सुहागा हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में शनि रहेंगे और इस राशि को साढ़ेसाती से निजात मिलेगी। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। नौकरी और व्यापार में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। शनि की कृपा से कई लोग नई शुरुआत करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन, वेतन में वृद्धि हो सकती है। शनि तीसरी दृष्टि से आपके पांचवें घर को देखेंगे। ऐसे में बहुत लोगों को आइडियाज बहुत सारे देंगे, जिससे आप करियर के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ेंगे।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के दूसरे भाव में शनि रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि में शनि की साढ़े साती का तीसरा चरण शुरू होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी कुछ अच्छा प्रभाव देखने को मिलने लगेगा।  शनि आपके चतुर्थ भाव, अष्टम भाव और एकादश भाव पर दृष्टि डालेंगे। ऐसे में आप आकस्मिक धन लाभ पा सकते हैं। इसके अलावा धन संचित करने में अधिक बल देंगे।  मन में काम करने की इच्छा होती है, तो वह अब पूरी कर सकते हैं। वाहन,  प्रॉपर्टी आदि लेना चाहते हैं, तो इस अवधि में आपको लाभ मिल सकता है।  नौकरी और बिजनेस में काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें।

मीन राशि (Meen Zodiac)

शनि महाराज आपके एकादश और द्वादश भाव के स्वामी होकर लग्न भाव में रहेंगे। शनि आपकी राशि में अपना डेरा डालेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाई -बहनों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे और उनका पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन वैवाहिक जीवन में थोड़ी सी परेशानियां आ सकती है। नौकरी और व्यापार के लिए शनि की मीन राशि में आना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई रणनीति कारगर साबित हो सकती है। नौकरी में थोड़ा सोच-समझकर निर्णय लें, तो बेहतर होगा। 

अप्रैल माह में शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा समय-समय पर अन्य ग्रहों की स्थिति में बदलाव के साथ-साथ शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। जानें 12 राशियों का अप्रैल माह का मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक