Saturn Transit 2025, Mesh Rashi Par Prabhav: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 29 मार्च को साल का सबसे बड़ा ग्रह गोचर हुआ है, क्योंकि कर्मफल दाता, न्याय के देवता शनि ने अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश किया था। शनि के गुरु की राशि मीन में आने से कुछ राशि के जातकों को शनि साढ़ेसाती, ढैय्या, पनौती से मुक्ति मिली है, तो कुछ राशियां इसकी गिरफ्त में आई है। आइए जानते हैं शनि के मीन राशि में जाने मेष राशि के जातकों के जीवन में क्या प्रभाव देखने को मिलने वाला है…

शनि मीन राशि में कब से कब तक?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्याय के देवता शनि 29 मार्च को 11 बजकर 1 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर गए थे और अब 3 जून 2027 तक इसी राशि में रहने वाले हैं।

मेष राशि पर शनि के गोचर का प्रभाव

मेष राशि में शनि बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इस भाव को धन हानि, व्यय, दूर की यात्रा, विदेश भूमि आदि का माना जाता है। इसके साथ ही शनि के मीन राशि में जाते ही मेष राशि में साढ़ेसाती आरंभ हो गई है। ऐसे में कभी-कभी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन कई बार सफलता हासिल हो सकती है।

मेष राशि पर साढ़ेसाती का क्या होगा परिणाम?

बता दें कि मेष राशि में शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। ऐसे में आपका जीवन एक नई दिशा की ओर जा सकता है। इस चरण में आपको विदेश यात्रा या छोटी-छोटी यात्राओं को करने का मौका मिल सकता है। जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती है। लेकिन अगर आप मेहनत करेंगे, तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त हो सकती है। आपकी सोच में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है।

शनि गोचर का मेष राशि के करियर पर प्रभाव

शनि के गोचर से मेष राशि के जातकों के करियर पर अधिक असर देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातकों के काम में किसी न किसी तरह की बाधा आ सकती है. इसके साथ ही आप अगर कोई काम आरंभ करना चाह रहे हैं, तो पहले से उसकी योजना बना लें। इससे आपको लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। इससे आपके रिश्ते पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए बेकार की बातों से दूर ही रहें, तो आपके लिए बेहतर होगा। अपने लक्ष्यों को पकड़कर चलेंगे, तो सफलता हासिल हो सकती है।  

शनि गोचर का मेष राशि के व्यापार पर प्रभाव

इस राशि के जातकों को व्यापार में विस्तार करने का मौका मिल सकता है। विदेश में भी व्यापार करने से आपको लाभ मिल सकता है। अगर आप अच्छी रणनीति, योजना आदि बनाकर चलेंगे, तो आपको जरूर सफलता हासिल हो सकती है। प्रतिस्पर्धियों के साथ आपके संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। ऐसे में बीच का रास्ता निकाले, तो आपको ही लाभ मिलेगा।

शनि गोचर का मेष राशि के आर्थिक स्थिति पर असर

इस राशि में शनि द्वादश भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में बेकार के खर्चों से परेशान रह सकते हैं। ऐसे में पैसों के खर्च करने को लेकर थोड़ा सजग रहें। लेकिन पिछले किए गए निवेशों से आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। वित्तीय योजना बनाकर चलेंगे, तो आपको उसमें सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के सदस्यों से भी पैसों की मदद मिल सकता है। जरूरत पड़ने पर ही पैसे खर्च करें, तो बेहतर होगा।

शनि गोचर का मेष राशि के स्वास्थ्य पर असर

इस राशि के जातकों को कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपनी लाइफस्टाइल और खानपान का विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही योग, व्यायाम, जॉगिंग आदि करते रहेंगे।

शनि गोचर का मेष राशि के लव लाइफ पर असर

शनि के गोचर से इस राशि के जातकों की लव लाइफ और दांपत्य जीवन पर काफी असर डाल सकता है। इस राशि के जातकों को अकेलेपन का शिकार होना पड़ सकता है। कोशिश करें कि दूसरे लोगों से घुल मिलकर रहेंगे। इसक अलावा पार्टनर को अधिक से अधिक समय देने की कोशिश करें। इससे आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है।

शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए उपाय

शनि के बुरे प्रभावों से बचने के लिए हर शनिवार को शनिदेव की पूजा करने के साथ तेल चढ़ाएं और दान करें। इसके अलावा इन मंत्रों का जाप करें- ॐ शनि शनिश्चराय नमः

जून माह में शुक्र, बुध, मंगल और सूर्य राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में वह कई शुभ और अशुभ राजयोगों का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। जून माह में कई राशि के जातकों की किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं जून माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें