Shani gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में हर एक ग्रह का अपना-अपना महत्व है। इन्हीं ग्रहों में से एक है शनि, जिससे सबसे ज्यादा शक्तिशाली ग्रह माना जाता है। शनि हर ढाई साल में राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से पड़ता है। इसके साथ ही शनि के राशि परिवर्तन करने के साथ 12 राशियों पर वह सोने, चांदी, तांबे या फिर लोहे के पाये में सवार होकर प्रवेश करते हैं। बता दें कि 29 मार्च को न्याय के देवता शनि गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु की राशि में शनि के जाने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। बता दें कि शनि कुछ राशियों में चांदी के पाये के साथ प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं शनि के चांदी के पाये के साथ प्रवेश करना किन राशियों के लिए होगा लकी…
वैदिक पंचांग के अनुसार, कर्मफल दाता 29 मार्च 2025 को रात 11 बजकर 1 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि जिस राशि में शनि 2, 5 और 9 वें भाव में प्रवेश करते हैं, तो वह चांदी के पाये के साथ प्रवेश करते हैं। इन भावों के आधार पर इन तीन राशियों को बपंर लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
चंद्रमा की राशि कर्क में भी न्याय के देवता शनि चांदी के पाये के साथ प्रवेश करेंगे। मीन राशि में प्रवेश करके इस राशि के भाग्य भाव में विराजमान रहेंगे। भाग्य भाव में रहने के कारण इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आपके जीवन में चली आ रही चुनौतियां समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही नौकरी और बिजनेस में भी काफी लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल अब आपको मिल सकता है। शनिदेव की कृपा से इस राशि के जातकों को मानसिक और शारीरिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही आपके काम को देखते हुए बॉस कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। इसके अलावा जो जातक उच्च शिक्षा पाना चाहते हैं, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। हाई एजुकेशन के लिए विदेश जाना का मौका मिल सकता है। बिजनेस में भी मुनाफा के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि का गुरु की राशि मीन में जाना खुशियां लेकर आ सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा होगी, जिससे आपको खूब लाभ मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि का मीन राशि में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शनि पांचवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आप खुद पर अधिक ध्यान देंगे, जिससे आप स्वयं पर कुछ बदलने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही नौकरीपेशा जातकों के जॉब में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त होगी। इसके साथ ही आपको तरक्की के साथ वेतन में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही वाहन, संपत्ति, कार आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।
कर्मफल दाता हर ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। इसके साथ ही वह समय-समय पर अपनी स्थिति में भी बदलाव करते रहते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में जरूर पड़ता है। ऐसे ही शनि करीब 30 साल बाद मीन राशि में उदित होने वाले हैं। जिसके कारण 3 तीन राशियों की किस्मत चमक सकती है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।