Shani Gochar 2025: न्यायाधीश, कर्म व सेवा के ग्रह माने जाने वाले शनि देव सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। ऐसे में शनि के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। शनि साल 2025 में राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि 27 दिसंबर 20224 को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर गए थे। जहां वह 28 अप्रैल 2025 तक रहेंगे। इसके साथ ही 29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में प्रवेश कर जाएं। आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में 25 वां नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद है। इसके साथ ही इस नक्षत्र की दो राशियों है,जो 20 डिग्री को कुंभ से लेकर 3 डिग्री 20 मिनट मीन राशि तक रहता है। ऐसे में शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। बता दें कि शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र की दोनों राशियां यानी कुंभ और मीन राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। आइए जानते है शनि के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में रहने से अप्रैल तक किन राशियों की किस्मत चमक सकती है
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि 29 मार्च तक कुंभ राशि में रहेंगे और इसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु बृहस्पति की बात करें, तो उन्हें ज्ञान के कारक हैं और शनि सेवा के कारक माना जाता है। ऐसे में शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने में इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी गुरु बृहस्पति आपके भाग्य यानी नौवें भाव के स्वामी है। वहीं शनि कर्म और इनकम के घर के स्वामी हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। शनि गुरु के नक्षत्र में जाते ही एक्टिवेट हो गए हैं। ऐसे में वह अच्छा परिणाम दे सकते हैं। शनि अभी इनकम के घर से गुजर रहे हैं, तो आपको हर ओर से पैसा ही पैसा मिल सकता है। इसके साथ ही शनि आपको हर रोग से निजात दिला सकते हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत का फल आपको अवश्य मिल सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी और बिजनेस में खूब लाभ मिल सकता है। लेकिन शनि मीन राशि में आपके बारहवें भाव में आ जाएंगे। इसके साथ ही इस राशि की साढ़ेसाती आरंभ हो जाएगा। इस अवधि पर आपके सेहत पर बुरी असर पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। इन बीमारियों के कारण आपका अच्छा खासा पैसा खर्च हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में रहना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस नक्षत्र के स्वामी गुरु बृहस्पति कर्म और सातवें भाव में रहकर नौवें भाव में विराजमान रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। इस अवधि में कई जातकों का विवाह के अवसर मिल सकते हैं। बृहस्पति को स्वयं विवाह के कारक होते हैं और आपके सप्तम भाव में स्वामी होने से सप्तमेश एक्टिवेट हो गया है और शनि एक्टिव हो गए हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को व्यापार नौकरी में खूब लाभ मिल सकता है। आपके काम की लोग सराहना करेंगे। ऐसे में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। शनिदेव व्यक्ति की तरक्की के साथ प्रमोशन भी मिल सकता है।
कन्या राशि (Makar Zodiac)
बृहस्पति के नक्षत्र में शनि का जाना इस राशि के जातकों के जीवन में अनुकूल प्रभाव डाल सकता है। शनि इस राशि के आठवें भाव में रहेंगे। इसके साथ ही आपके दूसरे घर के मालिक बृहस्पति के नक्षत्र में जाएंगे तो बहुत अच्छा है। इस राशि में गुरु सातवें भाव के स्वामी है। इस अवधि में अगर आप नया घर लेने का सपना देख रहे हैं, तो वह पूरा हो सकता है। शनि आपको वाहन, प्रॉपर्टी आदि दिलाने में मदद करेंगे। इसके साथ ही इस अवधि में नया व्यापार आरंभ करने से इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। किसी तरह का नया काम भी शुरू करना लाभकारी हो सकता है। इसके साथ ही नौकरी में भी कई नए अवसर मिलने के चांसेस नजर आ रहे हैं।
नया साल 2025 जल्द आरंभ होने वाला है। इस साल कई ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। ऐसे ही ग्रहों के सेनापति मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में जनवरी 2025 में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर इसका असर पड़ेगा। जानें मंगल के पुनर्वसु नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
| मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 | 
| मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 | 
| सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 | 
| तुला राशिफल 2025 | वृश्चिक राशिफल 2025 | 
| धनु राशिफल 2025 | मकर राशिफल 2025 | 
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
