Shani Gochar 2025: कर्मफलदाता शनि को नवग्रह में सबसे सबसे ज्यादा शक्तिशाली माना जाता है। वह जातकों को उनके अच्छे-बुरे कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है और वह नवमांश कुंडली में भी स्थिति में बदलाव होता है। बता दें कि कुंभ राशि में शनि रहकर नवमांश कुंडली में नीच चल रहे थे। लेकिन जल्द ही उनकी नीचता समाप्त हो जाएगी। शनि की नवमांश कुंडली में नीचता समाप्त होते ही वह काफी शक्तिशाली स्थिति में आ जाएंगे, जिससे फरवरी और मार्च तक आपको खूब लाभ मिलने  वाला है। इसके बाद 29 मार्च को शनि मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के नवमांश कुंडली में नीचता समाप्त होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह लाभ अवश्य पड़ेगा, लेकिन इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए शनि का नवमांश कुंडली में नीचता समाप्त होने के साथ फरवरी माह से अच्छा समय आरंभ हो जाएंगे। इस राशि में शनि लाभ स्थान में नीच चल रहे हैं। लेकिन फरवरी की पहली तारीख से नीचता समाप्त हो जाएगी। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो जाएंगे। सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि देखने को मिलने वाली है। व्यापार के लिए भी शनि की नीचता समाप्त होना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कोई नया प्रोजेक्ट या फिर ऑर्डर मिल सकता है, जिससे आपको खूब मुनाफा हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के शनि का नीचता समाप्त होना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है इस राशि में दसवें भाव यानी करियर के भाव से नीचता समाप्त होगी। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में बंपर लाभ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

नवमांश कुंडली में शनि की नीचता समाप्त होने से इस राशि के जातकों की चांदी ही चांदी हो सकती है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी। संतान की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा पा पाने में सफल हो सकते हैं।

कर्मफलदाता शनि जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल या फिर दंड देते हैं। शनि एकलौता ग्रह है जो सबसे धीमी गति से चलते हैं। शनि 30 साल बाद राशि, तो वहीं 27 साल बाद नक्षत्र परिवर्तन करते हैं जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही शनि बसंत पंचमी के दिन गुरु के नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद के दूसरे पद में प्रवेश करने वाले हैं। शनि की इस स्थिति पर बदलाव का असर इन तीन राशियों पर सबसे अधिक पड़ने वाला है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।