Shani In Purva Bhadrapada Nakshatra: नवग्रह में से शनि को सबसे पावरफुल ग्रह माना जाता है, क्योंकि इसकी स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में उथल-पुथल तक मचा देता है। बता दें कि राशि के साथ-साथ समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। शनि को न्याय का देवता के साथ-साथ कर्मफलदाता कहा जाता है। शनि इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है। इसके साथ ही नक्षत्र की बात करें, तो शतभिषा में विराजमान है। लेकिन साल के अंत में यानी 27 दिसंबर को नक्षत्र परिवर्तन करके पूर्व भाद्रपद में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के गुरु के नक्षत्र में जाने से इन तीन राशियों को नए साल 2025 (Rashifal 2025) में खूब लाभ मिल सकता है…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में 27 दिसंबर को रात 10 बजकर 42 मिनट पर प्रवेश कर जाएंगे और इस 28 अप्रैल 2025 तक इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं। बता दें कि आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से 25 वां नक्षत्र है और इस नक्षत्र के स्वामी गुरु है और राशि कुंभ और मीन है।
कन्या राशि (Libra Zodiac)
इस राशि में शनि छठे भाव में विराजमान है। इस भाव को शत्रु, रोग, और ऋण का कारक माना जाता है। ऐसे में शनि के पूर्वाभाद्रपद में जाना इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। अगर आपकी कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत है, तो आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही अपने प्रतिद्वियों को हराने में सफल हो सकते हैं। कर्ज से निजात मिल सकती है। इसके अलावा घर, संपत्ति, बिजनेस या फिर वाहन खरीदने के लिए लोन आसानी से मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी अब सही हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। इसके साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। भाई-बहन के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही लंबे समय से जो काम आपका रुक रहा था, तो उसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही धन संचित करने में कामयाब हो सकते हैं। नौकरी के कई नए अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपके काम को देखते हुए तरक्की मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जाना इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को नए साल में किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही आपको परिवार और गुरुओं का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे आप मेहनत के बल से हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। परिवार के बीच चली आ रही परेशानियां अब समाप्त हो सकती है।
दिसंबर माह में शुक्र कुंभ राशि में भी प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में नए साल 2025 में इन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है। जानें इस लिस्ट में आपकी राशि है कि नहीं
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।